- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi की Pad 7S Pro...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi की Pad 7S Pro के लॉन्च की तैयारी, 12,160mAh होगी बैटरी
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:47 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का Pad 7S Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। इसमें शाओमी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस टैबलेट में 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।
Xiaomi Pad 7S Pro के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 2.0 पर चल सकता है। इसमें कंपनी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल Xiaomi के 15S Pr और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। इस टैबलेट की 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Xiaomi Smart Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट कर सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस टैबलेट का 12.5 इंच LCD डिस्प्ले 3.2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ फुल DC डिमिंग हो सकती है। शाओमी इस टैबलेट का एक स्पेशल वेरिएंट सॉफ्ट लाइट स्क्रीन के साथ भी ला सकती है। यह पढ़ने में अधिक सुविधा वाला होगा।
इस टैबलेट के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें क्वाड-माइक्रोफोन ऐरे, मैग्नेटिक फ्लोटिंग कीबोर्ड और शाओमी के नए स्टाइलस के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्क टेस्ट में यह संकेत मिला था कि शाओमी के XRING O1 चिपसेट का परफॉर्मेंस Snapdragon 8 Elite के समान है। Pad 7S Pro की थिकनेस 5.8 mm और भार लगभग 576 ग्राम का हो सकता है। इस महीने शाओमी के Pad 7S Pro को Mix Flip 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष Mix Flip 2 कंपनी का एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इसमें शाओमी का HyperOS इंटरफेस दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के लिए चीन में अपनी वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं।
TagsXiaomi Pad 7S Proलॉन्च तैयारी12160mAh बैटरीXiaomi Pad 7S Prolaunch preparation160mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





