- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp के लिए चुकाने...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
Tara Tandi
3 March 2026 7:56 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: WhatsApp नया सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल लॉन्च कर सकता है। Meta का मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अभी तक फ्री ऐप के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है। लेकिन कंपनी जल्द ही इसका पेड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है जिसमें कुछ खास फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे। इसके साथ ही कई तरह के अन्य बेनिफिट्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन ध्यान देने बात यह है कि नए वर्जन को इस्तेमाल करने की बाध्यता नहीं होगी, यूजर चाहे तो पुराने फ्री वर्जन को ही इस्तेमाल कर सकेगा। आइए जानते हैं कैसा होगा नया सब्सक्रिप्शन मॉडल।
WhatsApp का पेड वर्जन जल्द ही रिलीज हो सकता है। WABetaInfo की मानें तो कंपनी सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। यह नया वर्जन पूरी तरह एक विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा जिसे यूजर चाहे तो ले सकता है, और न चाहे तो इसकी बाध्यता नहीं होगी। प्रीमियम वर्जन लेने वालों को कुछ फीचर्स एक्स्ट्रा मिलेंगे जो फ्री वर्जन वालों को नहीं मिलते हैं।
पेड वर्जन में क्या होगा अलग
सब्सक्रिप्शन आधारित पेड वर्जन में यूजर को एक्सक्लूसिव स्टिकर मिलेंगे। यहां यूजर को चैट पिन करने के लिए ज्यादा सहूलियत मिलेगी। अभी यूजर्स तीन चैट पिन कर पाते हैं, लेकिन पेड वर्जन में लिमिट ज्यादा होगी। मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। इसके अलावा भी कई और फीचर्स का फायदा यूजर को मिलेगा।
क्या है मकसद
नया पेड वर्जन लेकर आने के पीछे कंपनी का मकसद है कि यूजर्स को ऐप पर ज्यादा कंट्रोल दिया जाए लेकिन उसके लिए कीमत चुकानी होगी। पेड वर्जन में यूजर के पास कंट्रोल होगा कि उनका ऐप कैसा दिखे, कैसे उसके अलग-अलग फंक्शन काम करें। नए ऐप थीम, आइकन ऑप्शन और चैट अलर्ट साउंड इसमें शामिल होंगे जो सामान्य यूजर्स को नहीं मिलते हैं। कहा गया है कि कंपनी आने वाले समय में खास फीचर्स की लिस्ट बढ़ा भी सकती है। लेकिन उससे पहले कंपनी यूजर्स का फीडबैक लेना चाहेगी कि उनको नया पेड वर्जन कितना पसंद आ रहा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





