प्रौद्योगिकी

WhatsApp-Meta लॉन्च करने जा रहा है नया Feature, लिखिए और वॉलपेपर तैयार हो जाएगा, जानिए पूरी डिटेल्स !

Ashish verma
12 May 2025 1:09 PM IST
WhatsApp-Meta लॉन्च करने जा रहा है नया Feature, लिखिए और वॉलपेपर तैयार हो जाएगा, जानिए पूरी डिटेल्स !
x
WhatsApp-Meta,

WhatsApp new feature व्हाट्सएप्प का नया फीचर: दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बार फिर कुछ नया लेकर आ रहा है। अब 3.5 बिलियन से ज़्यादा यूज़र्स वाले इस प्लैटफ़ॉर्म पर एक ऐसा फीचर जुड़ने जा रहा है, जो चैटिंग के मज़े को और भी बढ़ा देगा। अब यूज़र्स Meta AI की मदद से अपने शब्दों को वॉलपेपर में बदल सकेंगे।

अपनी पसंद के वॉलपेपर बनाएँ
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नए AI फीचर
पर काम कर रहा है, जो यूज़र्स को सिर्फ़ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर कस्टम वॉलपेपर बनाने की सुविधा देगा। अब तक यूज़र्स बैकग्राउंड कलर चुन सकते थे या गैलरी से कोई फोटो डाल सकते थे, लेकिन जल्द ही यह नया ऑप्शन भी जुड़ जाएगा। इस AI-बेस्ड टूल की मदद से यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब से टेक्स्ट डालकर वॉलपेपर डिज़ाइन कर सकेंगे, एनिमेटेड वॉलपेपर भी बना सकेंगे और हर चैट के लिए अलग और यूनिक बैकग्राउंड बना सकेंगे।
WhatsApp
बताएगा मैसेज का सार!
इतना ही नहीं, WhatsApp एक और नए फीचर पर भी काम कर रहा है। अब, ऐप उपयोगकर्ताओं को उनके एक-एक चैट, समूहों और चैनलों से संदेशों का संक्षिप्त सारांश भी देगा। यह सुविधा विशेष रूप से तब उपयोगी होगी जब आपके पास लंबे संदेशों को पढ़ने का समय नहीं होगा। साथ ही, व्हाट्सएप ने यह सुनिश्चित किया है कि इस प्रक्रिया में उपयोगकर्ता की गोपनीयता सुरक्षित रहेगी।


Next Story