प्रौद्योगिकी

WhatsApp :पुराने WhatsApp को नए नंबर से कैसे चलाएँ चैट और ग्रुप डेटा रहेगा सुरक्षित

Sarita
25 Aug 2025 7:46 AM IST
WhatsApp :पुराने WhatsApp को नए नंबर से कैसे चलाएँ  चैट और ग्रुप डेटा रहेगा सुरक्षित
x
WhatsApp: आजकल लोग कॉलिंग से ज़्यादा WhatsApp पर मैसेज करना पसंद करते हैं। मैसेज और कॉल के अलावा, इस पर फ़ोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर करने का भी विकल्प मौजूद है। लेकिन जब लोग अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं, तो उन्हें डर रहता है कि कहीं उनकी पुरानी चैट और ग्रुप का डेटा डिलीट न हो जाए।
अगर आप भी नंबर बदल रहे हैं, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। WhatsApp में Change Number नाम का फ़ीचर आपका काम आसान कर देगा। इसकी मदद से आप अपने पुराने अकाउंट को नए नंबर से चला सकते हैं। नया अकाउंट बनाने की ज़रूरत नहीं है और आपकी सारी चैट और ग्रुप का डेटा सुरक्षित रहता है।
WhatsApp में ऐसे बदलें नंबर
इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना होगा। सबसे पहले अपने फ़ोन में WhatsApp खोलें। इसके बाद Settings में जाएँ। Android फ़ोन में ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करेंगे, तो आपको Settings का विकल्प मिलेगा।
iPhone में Settings का विकल्प नीचे दाईं ओर होता है। अब Account सेक्शन पर क्लिक करें। यहाँ आपको Change Number का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
ऐसा करने के बाद Next विकल्प पर क्लिक करें। सबसे पहले अपना पुराना नंबर डालें और फिर नया नंबर डालें। अब Next पर क्लिक करें। आपके नए नंबर पर OTP आएगा। OTP डालते ही आपका नंबर WhatsApp पर बदल जाएगा।
नंबर बदलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
नंबर बदलने से पहले एक बात ज़रूर चेक कर लें कि आपके नए नंबर पर SMS या कॉल आ रहे हैं या नहीं ताकि OTP वेरिफिकेशन हो सके। आपके पास पुराना नंबर भी होना चाहिए। ध्यान रखें कि आप WhatsApp वेब या डेस्कटॉप ऐप से नंबर नहीं बदल सकते। इसके लिए स्मार्टफोन ज़रूरी है।
यह फ़ीचर क्यों ख़ास है?
WhatsApp का यह फ़ीचर इसलिए ख़ास है क्योंकि इससे आपका पुराना अकाउंट डिलीट नहीं होता। आपका पुराना अकाउंट नए नंबर से चलने लगता है। साथ ही, आपके कॉन्टैक्ट्स को भी नोटिफिकेशन मिल जाता है कि आपने नंबर बदल लिया है।
Next Story