प्रौद्योगिकी

WhatsApp Group Message History: आ गया व्हाट्सऐप में नया फीचर, ऐसे करेगा आपकी मदद

Sarita
21 Feb 2026 8:36 AM IST
WhatsApp Group Message History: आ गया व्हाट्सऐप में नया फीचर, ऐसे करेगा आपकी मदद
x
WhatsApp Group Message History: WhatsApp में यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं, अब कंपनी ने यूजर्स के लिए Group Message History फीचर को जोड़ा है. इस फीचर को ग्रुप मेंबर्स के लिए शामिल किया गया है. इसस नए फीचर को ऐप में जोड़ने का मकसद ग्रुप में जुड़े नए मेंबर्स के लिए एक्सपीरियंस को बेहतर और आसान बनाना है. कई बार आपने नोटिस किया होगा कि आप ग्रुप में जुड़े लेकिन आपको ग्रुप में पुरानी चैट्स शो नहीं होती जिस वजह से पता नहीं चल पाता कि क्या-क्या बात हुई है, ऐसे में ग्रुप में पहले से जुड़े लोगों को चैट का स्क्रीनशॉट या फिर पुराने मैसेज को फॉरवर्ड करना पड़ता है, इससे परेशानी बढ़ सकती है|
अब इस नए फीचर के आने से ग्रुप एडमिन 25 से 100 मैसेज तक की हिस्ट्री को नए मेंबर के साथ शेयर कर पाएंगे. इससे नए लोगों को काम की अप-टू-डेट जानकारी मिलेगी और मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत खत्म हो जाएगी. यह फीचर कंट्रोल और प्राइवेसी को प्राथमिकता देता है. मैसेज हिस्ट्री को शेयर करना ऑटोमैटिक नहीं है, इसके लिए एडमिन को एक्शन लेना होगा. एडमिन अगर चाहता है तो इस ऑप्शन को डिसेबल भी कर सकता है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि एडमिन किसी भी यूजर को ग्रुप में जोड़ते वक्त हिस्ट्री शेयर करने का विकल्प चुन सकते हैं|
ज्यादा ट्रांसपेरेंसी के लिए जब भी किसी नए मेंबर को मैसेज हिस्ट्री भेजी जाती है, तो ग्रुप के हर पार्टिसिपेंट को एक नोटिफ़िकेशन मिलता है. ये शेयर किए गए मैसेज साफ तौर पर रेगुलर चैट कंटेंट से अलग मार्क किए जाते हैं, साथ ही टाइमस्टैम्प और भेजने वाले की डिटेल्स भी दिखाई देती हैं, ताकि सभी को पता चले कि कॉन्टेक्स्ट के लिए क्या दिया गया है|
Next Story