- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp :अनजान नंबर...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp :अनजान नंबर से आ रही Call, फटाफट ऑन करें ये सेटिंग
Sarita
5 Feb 2026 8:16 AM IST

x
WhatsApp : WhatsApp के पास करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं, यही वजह है ये प्लेटफॉर्म साइबर अपराधियों का भी फेवरेट ऐप बन चुका है. व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को जाल में फंसाया जाता है और फिर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है, अगर आपको भी बार-बार अनजान नंबर से कॉल आ रही है जिससे आप परेशान हो गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरीके से आप इन कॉल्स को साइलेंट कर सकते हैं. अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स अगर साइलेंट हो गई तो आपको पता नहीं चलेगा और कॉल आपसे मिस हो जाएगी जिससे आप ठगी करने वालों के जाल में फंसने से बच सकते हैं|
Unknown Callers से बचाने के लिए व्हाट्सऐप पर एक काम का फीचर मिलता है जिसका नाम है Silence Unknown Callers. ये फीचर आपके नंबर पर आने वाली कॉल्स को खुद-ब-खुद साइलेंट कर देता है जिससे कि आपको पता ही नहीं चलता कि कब कॉल आई क्योंकि अगर पता चला तो आप कॉल उठा लेंगे. लेकिन जब कॉल का पता ही नहीं चलेगा तो कॉल आपसे मिस हो जाएगी और आप ठगी करने वालों के जाल में फंसने से बच जाएंगे. ये फीचर Android और Apple iPhone दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है, चलिए आपको बताते हैं कि इस फीचर को ऑन कैसे करना है|
सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन करें.
इसके बाद थ्री तीन डॉट्स मैन्यू पर क्लिक करें.
व्हाट्सऐप सेटिंग में आपको प्राइवेसी ऑप्शन दिखेगा.
नीचे स्क्रॉल पर Calls ऑप्शन दिखेगा.
यहां आप लोगों को Silence Unknown Callers विक्लप पर क्लिक करना होगा.
आईफोन यूजर्स को भी ये फीचर व्हाट्सऐप सेटिंग्स के प्राइवेसी सेक्शन में कॉल्स ऑप्शन में मिलेगा. ये फीचर ऑन करने से फायदा ये होगा कि आपको अगर व्हाट्सऐप पर कोई ऐसा व्यक्ति कॉल करता है जिसका नंबर आपके फोन में सेव नहीं है तो व्हाट्सऐप उस कॉल को खुद ही साइलेंट कर देगा और आप सेफ रहेंगे|
TagsWhatsAppसेटिंगWhatsAppSettings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





