प्रौद्योगिकी

Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च

Tara Tandi
27 Jun 2026 7:06 PM IST
Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च
x
नई दिल्ली: Vivo TWS 5 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स 60dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 4.6Mbps ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। TWS 5 Pro में खासतौर पर Hi-Fi ऑडियो पर फोकस किया गया है। ये वजन में हल्के हैं। कंपनी ने इनमें स्वतंत्र Hi-Fi DAC चिप दी है। इनमें 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। दावा है कि ये रिच डिटेल, बेहतर क्लियरिटी डिलीवर करते हैं। दावा है कि ये 50 घंटे के कुल बैकअप टाइम के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और
फीचर्स
के बारे में।
Vivo TWS 5 Pro Price
Vivo TWS 5 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 999 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। ये ओरिजनल व्हाइट, और साइलेंट ब्लैक कलर्स में पेश किए गए हैं। ईयरबड्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
Vivo TWS 5 Pro Specifications
Vivo TWS 5 Pro में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें स्वतंत्र Hi-Fi DAC चिप दी है। नए ईयरबड्स 4.6Mbps Wi-Fi लॉसलेस ऑडियो ट्रांसमिशन कर सकते हैं। दावा है कि ये रिच डिटेल, बेहतर क्लियरिटी और कम कम्प्रेशन के साथ म्यूजिक डिलीवर कर सकते हैं। इनमें स्पेशिअल ऑडियो और एडेप्टिव साउंड सपोर्ट है। ये कंपनी की डीप सी इंटेलिजेंट नॉइज कैंसिलेशन 2.0 के साथ आते हैं। इनमें 60dB तक नॉइज रिडक्शन मिलता है।
प्रत्येक ईयरबड का वजन 5.5 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि ये लम्बे समय तक भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं और थकावट पैदा नहीं करते हैं। बैटरी के लिए कहा गया है कि इनमें 50 घंटे का कुल बैटरी टाइम दिया गया है जो कि चार्जिंग केस के साथ मिलाकर है। हाई क्वालिटी मोड में ये 5 घंटे का अधिकतम बैकअप दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है और ये 5 मिनट की चार्जिंग में ही 2 घंटे के लगभग का बैकअप दे सकते हैं। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी इनमें मिलती है। ये मल्टीडिवाइस पेअरिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें 42ms की लो-लेटेंसी मिलती है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
Next Story