छत्तीसगढ़

बिना पुनर्वास किसी को नहीं करेंगे बेघर: बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
27 Jun 2026 6:59 PM IST
बिना पुनर्वास किसी को नहीं करेंगे बेघर: बृजमोहन अग्रवाल
x
नकटी बेदखली मामला, सांसद का हस्तक्षेप
Raipur. रायपुर। रायपुर के नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी और वहां निवासरत परिवारों को मिल रहे बेदखली नोटिस के संबंध में प्रभावित ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भेंट की। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा दी गई नोटिस और उसके बाद उत्पन्न स्थिति से सांसद को अवगत कराया। इस गंभीर विषय पर चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि, "प्रस्तावित कार्यों के लिए किसी को भी बेघर करना सरकार की प्राथमिकता नहीं है। मैंने पूर्व में भी इस संबंध में शासन को अपना पक्ष स्पष्ट किया है और अब भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस पर चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करूँगा।

सांसद श्री अग्रवाल ने पीड़ित ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था या पुनर्वास योजना तैयार न हो जाए, तब तक किसी भी स्थिति में बेदखली की कार्रवाई न की जाए। श्री अग्रवाल का कहना है कि, जिन परिवारों के पास कोई अन्य आवास नहीं है और जो पूर्णतः बेघर हो जाएंगे, उनकी समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जन-कल्याण है, न कि किसी को संकट में डालना। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि, जिनके पास अन्य स्थानों पर घर उपलब्ध हैं, वे सरकारी योजनाओं को सुगम बनाने हेतु स्वतः सहयोग करें।

ताकि जो वास्तव में जरूरतमंद और भूमिहीन हैं, उन्हें समुचित पुनर्वास का लाभ मिल सके। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पूरी प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ग्रामीणों के साथ संवाद कायम रखा जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सरकार इस मामले में एक सकारात्मक और न्यायपूर्ण रास्ता निकालेगी। ग्रामीणों का सांसद बृजमोहन अग्रवाल पर अटूट भरोसा है कि, उनके नेतृत्व में उन्हें न्याय मिलेगा और उनके सिर से छत नहीं छीनी जाएगी. वे पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सांसद इस मामले में सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप करवाकर उन्हें बेदखली के इस संकट से सुरक्षित बाहर निकालेंगे। पूर्व में भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मुद्दे पर अपना समर्थन दिया था और इस परियोजना के विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था।
Tagsरायपुरनकटीविधायक कॉलोनीबेदखली नोटिसप्रभावित ग्रामीणसांसद बृजमोहन अग्रवालग्रामीण बैठकप्रशासनपुनर्वास योजनावैकल्पिक व्यवस्थाबेघर परिवारमुख्यमंत्री विष्णु देव सायसरकारी योजनाजनकल्याणभूमि विवादआवास समस्याग्रामीण विरोधप्रशासनिक निर्देशपुलिस अधिकारीमानवीय दृष्टिकोणसंवादसमाधानबैठकसरकारी भूमिकॉलोनी निर्माणविस्थापनराहतन्यायग्रामीण सुरक्षाआवास अधिकारपुनर्वास नीतिगरीब परिवारभूमिहीनसरकार हस्तक्षेपराजनीतिक पहलआश्वासनसमस्या समाधानजनहितविकास परियोजनास्थानीय विरोधप्रशासनिक कार्रवाईग्रामीण समर्थनसांसद हस्तक्षेपसुरक्षित आवासछत्तीसगढ़RaipurNakatiMLA Colonyeviction noticeaffected villagersMP Brijmohan Agrawalvillage meetingadministrationrehabilitation planalternative arrangementhomeless familiesChief Minister Vishnu Dev Saigovernment schemepublic welfareland disputehousing problemrural protestadministrative directivepolice officerhumanitarian approachdialoguesolutionmeetinggovernment landcolony constructiondisplacementreliefjusticerural securityhousing rightsrehabilitation policypoor familieslandlessgovernment interventionpolitical initiativeassuranceproblem solvingpublic interestdevelopment projectlocal protestadministrative actionrural supportMP interventionsafe housingChhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story