- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Y400 Pro 5G जल्द...
प्रौद्योगिकी
Vivo Y400 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh हो सकती है बैटरी
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:41 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y400 Pro 5G इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया है। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। Y400 Pro 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में Y400 Pro 5G को 20 जून को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसके साथ Vivo की Y400 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स को भी लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से दिए गए प्रमोशनल पोस्टर में यह वर्टिकल, कुछ उठे हुए पिल-शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसके कैमरा आइलैंड में दो कैमरा हैं। इसके साथ एक LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड सिल्वर फिनिश में है और इसका बैक पैनल व्हाइट मार्बल पैटर्न में दिख रहा है।
इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले में 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। Y400 Pro के कथित तौर पर लीक हुए मार्केटिंग मैटीरियल से इसके डिजाइन और कथित स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट दिख रही है। इसमें एक पिल शेप वाली कैमरा यूनिट में कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं। इसमें कैमरा के नीचे रिंग लाइट यूनिट दी गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से कम का हो सकता है।
Y400 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch 15 पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है।
TagsVivo Y400 Pro 5G जल्द भारत लॉन्च5500mAh बैटरीVivo Y400 Pro 5G India launch soon500mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





