- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Y400 5G: लॉन्च...

x
Vivo Y400 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Vivo ने Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6000 एमएएच बैटरी, 90 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप, सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन को खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?
Vivo Y400 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस वीवो मोबाइल में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
चिपसेट: इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 जनरेशन 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा सेटअप: रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
बैटरी क्षमता: फोन में जान फूंकने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है।
Vivo Y400 5G की भारत में कीमत
इस वीवो स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 8 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/256 जीबी। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। बिक्री की बात करें तो इस फोन की बिक्री 7 अगस्त से कंपनी की साइट, Amazon और Flipkart के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। अगर आप इस फोन को खरीदते समय SBI, IDFC, Yes Bank, Federal Bank के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी जीरो डाउन पेमेंट के साथ 10 महीने की EMI की सुविधा दे रही है।
वीवो Y400 5G प्रतिद्वंदी
प्रतियोगिता की बात करें तो 20 से 25 हज़ार रुपये की प्राइस रेंज में यह फ़ोन मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G, नथिंग फ़ोन 3a, पोको X7 प्रो 5G और रेडमी नोट-14 प्रो 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा।
TagsVivo Y400 5Gलॉन्च6000mAh बैटरीफोनVivo Y400 5Glaunched6000mAh batteryphone जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





