प्रौद्योगिकी

Vivo Y31, Y31 Pro 5G: भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी वाले सस्ते फोन में कमाल के फीचर्स

Sarita
16 Sept 2025 12:46 PM IST
Vivo Y31, Y31 Pro 5G: भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी वाले सस्ते फोन में कमाल के फीचर्स
x
Vivo Y31, Y31 Pro 5G: वीवो ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो Y सीरीज़ में कंपनी ने दो फोन Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro लॉन्च किए हैं, जो दमदार 6500mAh बैटरी और वाटरप्रूफ फीचर्स से लैस हैं। ये दोनों फोन दिखने में एक जैसे हैं यानी इनका डिज़ाइन एक जैसा है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इनके हार्डवेयर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसा कि नाम से ही साफ़ है, प्रो मॉडल में आपको प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। वीवो के ये फोन 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए गए हैं।
Vivo Y31 और Y31 Pro की कीमत
Vivo Y31 को दो स्टोरेज वेरिएंट - 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। वहीं, Y31 Pro की बात करें तो यह भी दो स्टोरेज वेरिएंट- 8GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है।
वीवो के इन दोनों फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। चीनी कंपनी ने फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया है। इस तरह वीवो की इस नई स्मार्टफोन सीरीज को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Y31 को रोज़ रेड और डायमंड कलर में पेश किया गया है, जबकि Y31 Pro को मोका ब्राउन और ड्रीमी व्हाइट कलर में पेश किया गया है।
वीवो Y31 (4GB रैम + 128GB) - 14,999 रुपये
वीवो Y31 (6GB रैम + 128GB) - 16,499 रुपये
वीवो Y31 प्रो (8GB रैम + 128GB) - 18,999 रुपये
वीवो Y31 प्रो (8GB रैम + 256GB) - 20,999 रुपये
वीवो Y31 सीरीज़ के फ़ीचर्स
वीवो Y31 में 6.68-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है। वहीं, इसका प्रो मॉडल 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इन दोनों फ़ोनों का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फ़ीचर को सपोर्ट करता है। Y31 के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। वहीं, प्रो मॉडल के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स है।
Vivo Y31 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। वहीं, प्रो मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ये दोनों फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित FuntouchOS पर काम करते हैं। ये दोनों वीवो फोन दमदार 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करते हैं। इनमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर IP68 & IP69 वाटर और डस्टप्रूफ रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा। दोनों फोन डुअल रियर कैमरा के साथ आते हैं। इसके बेस मॉडल में 50MP का मेन और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं, प्रो मॉडल में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इनमें 8MP का कैमरा दिया गया है।
Next Story