- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Y300c ने 50MP...
प्रौद्योगिकी
Vivo Y300c ने 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ ली एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
Tara Tandi
9 Jun 2025 8:06 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y300c लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y300c के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y300c Price
Vivo Y300c के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (लगभग 16,629 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन (लगभग 19,006 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा या नहीं फिलहाल वीवो ने इसकी जानकारी नहीं दी है। यह फोन स्टार डायमंड ब्लैक, स्नो व्हाइट और ग्रीन पाइन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo Y300c Specifications
Vivo Y300c में 6.77 इंच की AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz तक है। Y300c में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 जीपीयू दिया गया है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम शामिल है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन वायरलेस इयरफोन जैसे डिवाइस को पावर देने के लिए रिवर्स चार्जिंग प्रदान करता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फेस वेक फेशियल रिक्गनिशन और स्क्रीन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y300c के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.57 मिमी, चौड़ाई 76.18 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी (स्टार डायमंड ब्लैक और स्नो व्हाइट), 7.85 मिमी (ग्रीन पाइन) और वजन 199.9 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।
TagsVivo Y300c ने50MP कैमरा6500mAh बैटरीकीमत फीचर्सVivo Y300c launched50MP camera6500mAh batteryprice featuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





