छत्तीसगढ़
CG BREAKING: सुकमा माओवादी हमले में घायल जवानों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Shantanu Roy
9 Jun 2025 7:30 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में माओवादी हमले में घायल हुए सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से चर्चा कर उनके इलाज की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि घायल जवानों को हरसंभव सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए और उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए किसी भी तरह की कमी न रखी जाए। उन्होंने कहा कि घायल जवानों के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनके इलाज की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी।
सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में माओवादी हमले में घायल हुए जवानों से रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 9, 2025
चिकित्सकों से परामर्श कर बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हमारे वीर जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई… pic.twitter.com/XO25UwcBF5
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, "हमारे वीर जवान छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। राज्य सरकार जवानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने कर्तव्यों पर लौटें।" घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कोंटा डिवीजन क्षेत्र में हाल ही में माओवादियों द्वारा किए गए एक घातक हमले में कई जवान घायल हुए थे। सभी को तत्काल एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया और रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने भी जवानों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री साय की इस पहल से जवानों के परिजनों में राहत और संतोष का माहौल देखा गया। अस्पताल प्रशासन ने भी जवानों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम गठित की है जो लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है। छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार ने माओवाद के समूल नाश के लिए सुरक्षा बलों को हर प्रकार की सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
Tagsरायपुरसुकमा हमलाकोंटा डिवीजनमाओवादी हमलाघायल जवानमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरामकृष्ण अस्पतालबेहतर इलाजनक्सल विरोधी अभियानवीर जवानचिकित्सकीय निर्देशसुरक्षा बलअस्पताल भ्रमणराज्य सरकार सहायताप्रेरणादायक साहसRaipurSukma attackKonta divisionMaoist attackinjured soldiersChief Minister Vishnudev SaiRamkrishna hospitalbetter treatmentanti-Naxal operationbrave soldiersmedical instructionssecurity forceshospital visitstate government supportinspiring courage
Next Story





