- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo X300 Pro Mini...
प्रौद्योगिकी
Vivo X300 Pro Mini होगा 7,000mAh बैटरी, फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च
Tara Tandi
9 Jun 2025 8:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo जल्द ही अपने आगामी फोन Vivo X300 Pro Mini को पेश करने वाला है जो कि एक दमदार कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर एंट्री करेगा। नई लीक से अब इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo X300 Pro Mini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo X300 Pro Mini कब होगा पेश
Vivo X300 Pro Mini की लॉन्च की तारीख कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन Vivo के सामान्य शेड्यूल के आधार पर यह अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Vivo X300 Pro Mini Specifications (Expected)
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Vivo X300 Pro Mini में सिमेट्रिकल बेजेल के साथ 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी। इसमें बीते साल आए X200 Pro Mini की तरह सामान्य डिजाइन के साथ कर्व्ड कॉर्नर नहीं होंगे। बैटरी की बात करें तो X300 Pro Mini में 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। जबकि X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई थी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो यह X200 Pro Mini जैसा ही होगा। इसमें फिर से एक पेरिस्कोप जूम कैमरा शामिल होगा। इस फोन में बड़ा बदलाव फिंगरप्रिंट स्कैनर है, क्योंकि X300 Pro Mini में ऑप्टिकल अंडर डिस्प्ले स्कैनर के बजाय अल्ट्रासोनिक स्कैनर मिलने की उम्मीद है, जिससे एक्यूरेसी और स्पीड में सुधार होगा। पहले आई लीक में नए 6.3 इंच के वीवो फोन में 7,000mAh की बैटरी होने का सुझाव दिया गया था। एक पुरानी रिपोर्ट में X300 Pro Mini में बैटरी अपग्रेड का भी सुझाव दिया गया था।
Vivo X200 Pro Mini Specifications
Vivo X200 Pro Mini बाजार में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसरट से लैस है। X200 Pro Mini में 16GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। X200 Pro Mini के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 का मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
TagsVivo X300 Pro Mini7000mAh बैटरीफ्लैट डिस्प्ले लॉन्च000mAh batteryflat display launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





