- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo X200 Ultra: कैमरा...
प्रौद्योगिकी
Vivo X200 Ultra: कैमरा लवर्स के लिए दमदार स्मार्टफोन, 21 अप्रैल को हो रहा है लॉन्च
Sarita
11 April 2025 9:20 AM IST

x
Vivo X200 Ultra: Vivo ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि उसका बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Vivo X200 Ultra चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस प्रीमियम डिवाइस के डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस सहित कई दिलचस्प जानकारियाँ साझा की हैं|
जेब में कैद स्मार्ट कैमरा, जो कॉल भी करता है”
Vivo के प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने X200 Ultra को “एक ऐसा पॉकेट स्मार्ट कैमरा जो कॉल भी कर सकता है” बताया है, जिससे स्पष्ट है कि यह फोन विशेष रूप से कैमरा-केंद्रित होने वाला है|
Vivo X200 Ultra के कलर ऑप्शंस
फोन को तीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा:
ब्लैक
व्हाइट/सिल्वर (ग्लास के नीचे विशेष पैटर्न)
रेड (सिंपल और बोल्ड फिनिश)
तीनों वेरिएंट्स में ग्लास बैक पैनल है, जिससे इसका लुक और फील काफ़ी प्रीमियम प्रतीत होता है|
कैमरा स्पेसिफिकेशन – फोटोग्राफी का नया युग
प्राइमरी कैमरा: 50MP Sony LYT-818 सेंसर
अल्ट्रा-वाइड कैमरा: 50MP Sony LYT-818
टेलीफोटो कैमरा: 200MP Samsung ISOCELL HP9 पेरिस्कोप लेंस
क्लासिक पोर्ट्रेट मोड्स: 35mm, 50mm, 85mm और 135mm
Vivo के अनुसार, नया HP9 सेंसर बेहतर अपर्चर और लाइट इनटेक के साथ आता है, जिससे नाइट फोटोग्राफी में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा.
अन्य संभावित फीचर्स (Vivo X200 Ultra)
डिस्प्ले: 6.82 इंच Quad-Curved AMOLED स्क्रीन
रिफ्रेश रेट: 120Hz
प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite (Ultra मॉडल में)
बैटरी: 6000mAh
फास्ट चार्जिंग: 90W वायर्ड, 30W वायरलेस
रेटिंग: IP68 और IP69 (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए)
Vivo X200 Ultra: भारत में लॉन्च?
फिलहाल विवो X200 अल्ट्रा केवल चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च होगा. भारत और अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है|
TagsVivo X200 Ultraकैमरास्मार्टफोनलॉन्चVivo X200 UltraCameraSmartphoneLaunchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





