प्रौद्योगिकी

Vivo V60 5G: लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत ने खोल दिया राज

Sarita
12 Aug 2025 6:44 AM IST
Vivo V60 5G: लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत ने खोल दिया राज
x
Vivo V60 5G: वीवो की V सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Vivo V60 कल यानी 12 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन में मिलने वाले कई खास फीचर्स की पुष्टि कर दी है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर इस फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है, जिससे फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। कई लोग इस फोन के बारे में जानने को उत्सुक हैं, अगर आप भी फीचर्स के साथ कीमत से जुड़ी जानकारी चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि यह फोन किस कीमत में लॉन्च हो सकता है?
Vivo V60 5G की भारत में कीमत (लीक)
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X (ट्विटर) पर फोन की कीमत की जानकारी देते हुए बताया कि इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37 हजार रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन के कितने वेरिएंट होंगे और बाकी वेरिएंट की कीमत कितनी होगी? फिलहाल, यह जानकारी नहीं है कि लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट या अमेज़न, किस प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा?
Vivo V60 5G स्पेसिफिकेशन्स (कन्फर्म)
Vivo की आधिकारिक साइट के अनुसार, यह फोन 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर, AI फीचर्स, स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 4 चिपसेट, फनटच OS 15 जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। तीन कलर ऑप्शन मिस्ट ग्रे, ऑपुलेंट गोल्ड और मूनलिट ब्लू में लॉन्च होने वाले इस फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलेगा।
संभावित फीचर्स
इस हैंडसेट में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा, यह फोन 90 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट वाली 6500 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा के अलावा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
Next Story