- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo V50 Lite 5G फोन 8...
प्रौद्योगिकी
Vivo V50 Lite 5G फोन 8 जीबी रैम, Dimensity 6300 चिप के साथ होगा लॉन्च
Tara Tandi
16 March 2025 2:54 PM IST

x
Vivo V50 Lite 5G टेक न्यूज़ : Vivo की ओर से इसकी V50 सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है जो कि Vivo V50 Lite होगा। फोन को कंपनी दोनों ही वेरिएंट्स 4G और 5G में लॉन्च करेगी। फोन हाल ही में गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में नजर आया है। इसके अलावा इस फोन को तीन और सर्टिफिकेशंस भी मिल चुके हैं। इन सबसे पता चलता है कि यह बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये डिवाइसेज।
Vivo V50 Lite 4G और Vivo V50 Lite 5G के लॉन्च से पहले इनके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक हो गए हैं। Vivo V50 Lite 4G को 91 मोबाइल्स की ओर से लीक किया गया है। जबकि Vivo V50 Lite 5G को टिप्स्टर पारस गुगलानी की ओर से लीक किया गया है। दोनों ही फोन में पिल-शेप कैमरा आईलैंड नजर आ रहा है।
दोनों ही फोन में डुअल कैमरा दिखाई दे रहा है जिसके साथ में AURa LED रिंग लाइट नजर आ रही है। डिजाइन के मामले में दोनों ही फोन एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। इनमें मुख्य अंतर प्रोसेसर में देखने को मिलता है। Vivo V50 Lite 4G में स्नैड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है जबकि Vivo V50 Lite 5G में माडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
दोनों ही फोन में 6500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन के मेन कैमरा में भी अंतर होगा। Vivo V40 4G में 50MP + 2MP कैमरा सेटअप आ सकता है। फोन में 32MP सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, Vivo V50 Lite 5G में 50MP + 8MP कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए दोनों ही फोन में IP65 रेटिंग होगी।
TagsVivo V50 Lite 5G फोन8 जीबी रैमDimensity 6300 चिप लॉन्चVivo V50 Lite 5G phone8 GB RAMDimensity 6300 chip launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





