प्रौद्योगिकी

Vivo T4R 5G: कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला फोन लॉन्च, फीचर्स हैं कमाल

Sarita
1 Aug 2025 9:12 AM IST
Vivo T4R 5G: कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला फोन लॉन्च, फीचर्स हैं कमाल
x
Vivo T4R 5G: वीवो ने मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए Vivo T4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन में 120Hz क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। कर्व्ड डिस्प्ले वाला यह सबसे पतला स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। आइए जानते हैं इस फोन के कितने वेरिएंट हैं और किस वेरिएंट के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।
भारत में वीवो T4R 5G की कीमत
इस लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री 5 अगस्त से वीवो की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
प्रतिस्पर्धा
इस रेंज में, यह वीवो फोन नथिंग फोन 2 प्रो, रियलमी 14T 5G, पोको X7 5G और इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5G को कड़ी टक्कर देगा।
वीवो T4R 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस वीवो मोबाइल फोन में 6.77 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10 प्लस सपोर्ट के साथ आता है।
चिपसेट: इस लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह लेटेस्ट वीवो फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित फनटच OS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2-मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K रेजोल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
बैटरी क्षमता: फोन में जान फूंकने के लिए 5700mAh की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी: 5G सपोर्ट वाले इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, 4G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Next Story