प्रौद्योगिकी

Vivo T3 Ultra 5G: 4000 रुपये सस्ता हुआ वीवो का दमदार फोन

Sarita
16 Aug 2025 7:35 AM IST
Vivo T3 Ultra 5G: 4000 रुपये सस्ता हुआ वीवो का दमदार फोन
x
Vivo T3 Ultra 5G: Vivo T3 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह फोन उन लोगों के लिए एक शानदार स्मार्टफोन है जो अच्छे कैमरे, दमदार बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं. जानिए कैसे खरीदें सस्ते में. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े तो Vivo T3 Ultra 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि Vivo के इस दमदार फोन को Flipkart पर सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. Vivo T3 Ultra 5G की असली कीमत 31,999 रुपये है, लेकिन अभी Flipkart पर इस पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. यानी आप इसे सिर्फ 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास Flipkart Axis Bank का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4,000 रुपये तक 5% का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा. कंपनी EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसमें आप इसे सिर्फ 985 रुपये प्रति माह देकर खरीद सकते हैं. यह डील फिलहाल केवल फ्रॉस्ट ग्रीन कलर वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज पर ही उपलब्ध है।
आपको बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था और लुक्स के मामले में यह Vivo V50 जैसा लगता है। फोन का डिज़ाइन काफी प्रीमियम है, जिसमें फ्रॉस्टेड ग्लास बैक और एक खास तरह का कैमरा मॉड्यूल मिलता है। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में।
फोन में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन Android 14 पर आधारित Funtouch OS 1 पर काम करता है। बैटरी है दमदार
पावर के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी बैटरी कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाएगी। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। इसके फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है
Next Story