प्रौद्योगिकी

200MP कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस होगा Vivo S70 Pro, जानें खास फीचर्स

Tara Tandi
23 Nov 2026 12:53 PM IST
200MP कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस होगा Vivo S70 Pro, जानें खास फीचर्स
x
नई दिल्ली: Vivo जल्द ही अपनी S70 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo S70 Pro पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसकी एक और खासियत 200mm External Teleconverter सपोर्ट होगा, जो दूर की चीजों की फोटो खींचने में मदद करेगा।
X पर टिप्सटर डेब्यान रॉय (@Gadgetsdata) ने अपकमिंग Vivo S70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। पोस्ट के मुताबिक, Vivo S70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का Ultra-Wide कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
इसका सबसे खास फीचर 200mm एक्सटर्नल टेलीकन्वर्टर सपोर्ट हो सकता है। इसकी मदद से कैमरे की जूम क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। Vivo अब तक अपने फ्लैगशिप X सीरीज स्मार्टफोन में इस तरह की एक्सेसरी का सपोर्ट देती रही है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो S सीरीज में यह बड़ा अपग्रेड होगा।
Vivo S70 Pro में 6.59 इंच का Flat LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh या इससे बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन में मेटल फ्रेम और IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देगी।
लीक के मुताबिक, Vivo S70 Pro को ग्लोबल मार्केट में Vivo V90 Pro नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के नाम, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी
Next Story