छत्तीसगढ़

MP से CG पहुंच रही थी शराब की बड़ी खेप, आबकारी टीम ने दबिश देकर पकड़ी 7010 बोतलें

jantaserishta.com
23 Nov 2026 12:21 PM IST
MP से CG पहुंच रही थी शराब की बड़ी खेप, आबकारी टीम ने दबिश देकर पकड़ी 7010 बोतलें
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: बस्तर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 9 लाख रुपए से ज्यादा की शराब पकड़ी है। साथ ही तीन वाहनों को भी जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और दो विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
दरअसल, मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की जगदलपुर रेंज की टीम ने दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में दबिश देकर मध्यप्रदेश ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 1261.8 बल्क लीटर शराब यानी 7010 नग बोतलें बरामद की हैं। इसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार रुपये बताई गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
मामले में एक आरोपी प्रवीण बघेल को गिरफ्तार किया, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया हैं। वहीं इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी सुनील सेठिया मौके से भागने में कामयाब हो गया है। आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story