प्रौद्योगिकी

Vivo ने लॉन्च की नई कैमरा फोन सीरीज

Rounak Dey
31 May 2023 8:33 PM IST
Vivo ने लॉन्च की नई कैमरा फोन सीरीज
x
एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा, कीमत भी है कम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | स्मार्टफोन ब्रांड वीवो में अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Vivo S17 series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Vivo S17, Vivo S17t, और Vivo S17 Pro को लॉन्च किया गया है। सीरीज में 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 4,600mAh बैटरी से लैस किया गया है। फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। तीनों फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Vivo S17 सीरीज को ब्लैक, माउंटेन सी ग्रीन, और सी ऑफ फ्लावर कलर में पेश किया गया है। Vivo S17 12 और Vivo S17t को 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 29,100 रुपये) है। वहीं Vivo S17 Pro को ब्लैक, आइस व्हाइट जेड और माउंटेन सी ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन भी 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 3,099 ( करीब 36,100 रुपये) है।

Vivo S17, VIvo S17t और Vivo S17 Pro के स्पेसिफिकेशन

सीरीज के तीनों फोन को 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS 3 दिया गया है। वीवो एस17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ प्रोसेसर दिया गया है, जबकि वीवो एस17टी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 चिपसेट मिलता है। वहीं वीवो एस17 प्रो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट के साथ आता है। सीरीज के साथ 12GB तक LPDDR4x रैम और UFS 3.1 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो S17 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वीवो S17 और वीवो S17t वेरियंट में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Vivo S17 Pro के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मिलता है। Vivo S17 Pro के साथ बड़ी रिंग फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट है।

तीनों फोन में 4,600mAh की बैटरी पैक की गई है, इसके साथ 80W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ऑडियो जैक के साथ आते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर मिलता है। फोन वाईफाई 6, जीपीएस, एनएफसी और ब्लूटूथ वी5.2 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।

Next Story