- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- यूजर्स को जल्द मिलेगी...
प्रौद्योगिकी
यूजर्स को जल्द मिलेगी गूगल वॉलेट ऐप, प्ले स्टोर पर दिखा ये सर्विस
Apurva Srivastav
17 April 2024 10:04 AM IST

x
नई दिल्ली : गूगल वॉलेट ऐप जो कि गूगल का डिजिटल पर्स है इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है। गूगल वॉलेट ऐप अब भारत में शुरू होने जा रहा है कुछ यूजर्स ने इस ऐप को प्ले स्टोर पर देखा है। बता दें कि गूगल वॉलेट आपको क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फ्लाइट बोर्डिंग पास, मूवी टिकट सहित कई और भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट के तौर पर रखने में मदद करता है। अमेरिका में गूगल वॉलेट ऐप को शुरू हुए करीब 2 साल हो गए है। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय यूजर्स भी जल्द ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
प्ले स्टोर पर दिखा गूगल वॉलेट
टेक क्रंच ने अपने रिपोर्ट में बताया कि गूगल वॉलेट कुछ भारतीय यूजर्स के इस्तेमाल के लिए शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा गया कि बहुत सारे यूजर्स को ये ऐप प्ले स्टोर पर दिख रहा है। बता दें कि गूगल वॉलेट ऐप अभी तक भारत में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया कि अब लोगों को ये ऐप प्ले स्टोर पर दिख रहा है, फिलहाल के लिए आप इसे डाउनलोड नहीं कर सकते है।
गूगल का डिजिटल पर्स है गूगल वॉलेट
गूगल वॉलेट ऐप एक तरीके से गूगल द्वारा दिया जाने वाला डिजिटल पर्स है। इस पर्स में आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल के रूप में रख सकते है। साथ ही कहीं भी जरूरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमास भी कर सकते है। हालांकि इस ऐप की शुरूआत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
क्या है गूगल वॉलेट ऐप
गूगल के डिजिटल पर्स को ही गूगल वॉलेट कहते है अब ये ऐप के माध्यम से आपके फोन में होगा। इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड फ्लाइट बोर्डिंग पास, मूवी टिकट समेत कई चीजों को आप डिजीटल के रूप में रख सकते है। इससे आपको उसे खोने या गायब होने का डर नहीं रहेगा। हालांकि भारत में पहले से ही डिजीलॉक जैसी सुविधाएं हैं, जिसके बाद अब गूगल अपने इस ऐप को लाने के बारे में सोच रहा है।
Tagsयूजर्सगूगल वॉलेट ऐपप्ले स्टोरसर्विसUsersGoogle Wallet AppPlay StoreServiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





