- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Upcoming Smartphones:...
प्रौद्योगिकी
Upcoming Smartphones: iPhone 17 ही नहीं, सितंबर में इन स्मार्टफोन्स की भी रहेगी डिमांड
Sarita
2 Sept 2025 9:15 AM IST

x
Upcoming Smartphones: जहां एक ओर ज्यादातर लोग सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे एंड्राइड स्मार्टफोन्स भी हैं जो इस महीने एंट्री लेने वाले हैं. सितंबर 2025 में धड़ाधड़ नए-नए फोन लॉन्च होने वाले हैं. कुछ की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो चुकी है. इनमें ऐसे-ऐसे फीचर्स मिलेंगे कि हर गैजेट लवर बोल पड़ेंगे “वाह क्या फोन है!” iPhone 17 सीरीज के अलावा टेक्नो दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लाने वाली है. सैमसंग अपनी गैलेक्सी S सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल उतारेगी और रियलमी भी अपनी नंबर सीरीज में नए फोन पेश करेगी. आइए एक-एक देखें पूरी लिस्ट|
Apple iPhone 17 Series
इस साल का ऐपल इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है. कंपनी ने इवेंट का नाम Apple Awe Dropping Event रहा है. इस बार कंपनी अपने नए iPhones लॉन्च करेगी. हमेशा की तरह iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max तो आएंगे ही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है iPhone 17 Air, जो अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है. इसके अलावा नई Apple Watch और AirPods भी इस इवेंट में दिखाए जा सकते हैं|
टेक्नो सितंबर में अपना धांसू 5G फोन लॉन्च करने वाली है. कहा जा रहा है कि ये फोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन हो सकता है. कंपनी इसे 4 सितंबर को लॉन्च करेगी. खबर है कि इसकी मोटाई सिर्फ 5.75mm होगी. इसमें 6.7 इंच का OLX डिस्प्ले, 5200mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है|
TagsUpcomingSmartphonesiPhone 17सितंबरस्मार्टफोन्स UpcomingSeptemberSmartphones जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





