प्रौद्योगिकी

Upcoming Smartphones in India: भारत में अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेंगे ये मोबाइल

Sarita
24 Jan 2026 9:55 AM IST
Upcoming Smartphones in India: भारत में अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेंगे ये मोबाइल
x
Upcoming Smartphones in India: अगले हफ़्ते भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। Realme P4 Power 5G और Vivo X200T को पेश किया जाएगा। ये स्मार्टफोन किस दिन लॉन्च होंगे, और इन दोनों मॉडल में क्या फीचर्स मिलेंगे? आइए जानते हैं।
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें, क्योंकि अगले हफ़्ते भारतीय बाज़ार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। Realme 10001mAh बैटरी वाला अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, और Vivo भी अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फ़ोन लॉन्च कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अगले हफ़्ते कौन सा फ़ोन किस दिन लॉन्च होगा और फ़ोन में क्या फीचर्स मिलेंगे।
Vivo X200T India Launch Dateयह Vivo स्मार्टफोन अगले हफ़्ते 27 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस आने वाले फ़ोन के लिए Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है, जो फ़ोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताती है, जैसे कि यह Origin OS पर चलता है।
Realme P4 Power 5G India Launch Date:
Realme ब्रांड का यह 5G फ़ोन अगले हफ़्te 29 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। 10001mAh बैटरी वाले इस फ़ोन को ट्रांस सिल्वर, ट्रांस ऑरेंज और ट्रांस ब्लू रंगों में लॉन्च किया जाएगा। इस आने वाले फ़ोन के लिए Flipkart पर एक अलग पेज बनाया गया है, जिससे पता चलता है कि यह फ़ोन एक बार चार्ज करने पर 1.5 दिन तक का बैटरी बैकअप देगा। 218 ग्राम वज़न वाले इस फ़ोन में बाईपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Flipkart पेज पर इस फ़ोन के अन्य फीचर्स का भी ज़िक्र है, जैसे कि 4 साल तक 80% बैटरी हेल्थ रिटेंशन। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फ़ोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर होगा, और स्मूथ मोशन, शानदार क्लैरिटी और विविड विज़ुअल्स के लिए इसमें HyperVision Plus AI चिप होगी। इस AI-पावर्ड फ़ोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा सेंसर है, साथ ही एक वाइड-एंगल कैमरा भी है। यह फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, और कंपनी का दावा है कि इसे तीन साल तक Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Next Story