- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Upcoming Mobiles:...
प्रौद्योगिकी
Upcoming Mobiles: लॉन्च अलर्ट, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार स्मार्टफोन्स
Sarita
17 Nov 2025 11:27 AM IST

x
Upcoming Mobiles: अगर आप अपने पुराने फोन को नए फोन में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो इस हफ्ते एक या दो नहीं, बल्कि पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इस हफ्ते, Oppo, Realme और Lava जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए फोन भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करेंगे।
Wobble का पहला फोन भारत में 19 नवंबर को सुबह 10:00 बजे लॉन्च होगा। यह फोन AI फीचर्स और डॉल्बी मोड समेत कई खास फीचर्स से लैस होगा और लॉन्च के बाद Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Lava Agni 4 लॉन्च की तारीख: यह Lava स्मार्टफोन 20 नवंबर, 2025 को लॉन्च होगा। एल्युमीनियम फ्रेम वाला यह हैंडसेट ग्राहकों को कई AI फीचर्स का लाभ देगा। लॉन्च के बाद यह फोन Amazon पर भी उपलब्ध होगा।
Oppo Find X9 लॉन्च की तारीख: यह Oppo फोन भी कल, 18 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होगा। AI फ्लैगशिप कैमरे के साथ आने वाले इस फोन में 7025 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का प्रो-लेवल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X9 Pro लॉन्च डेट: 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला यह फोन AI फ्लैगशिप कैमरा और ColorOS 16 के साथ आएगा। लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon पर भी बेचा जाएगा।
Realme GT 8 Pro लॉन्च डेट: 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 7000 एमएएच की बैटरी होगी।
TagsUpcomingMobilesलॉन्चस्मार्टफोन्सUpcomingLaunchSmartphones जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





