- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Ultraviolette ने लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Ultraviolette ने लॉन्च की Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस
Tara Tandi
5 March 2025 5:37 PM IST

x
Ultraviolette Shockwave टेक न्यूज़ : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल Ultraviolette ने अपनी पहली डुअल-पर्पज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को लॉन्च किया है। यह लाइट-वेट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के पहले हजार कस्टमर्स के लिए शुरुआती प्राइस लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ ही कंपनी ने Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च किया है।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ है। Shockwave में आमतौर पर रैली बाइक्स पर दिखने वाली हाई हैंडलबार भी है। इसकी सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ आसानी से मर्ज होती है। इसमें बेहतर ऑफ-रोड हैंडलिंग के लिए हैंडलबार भी दी गई है। यह दो पेंट ऑप्शन - इलेक्ट्रिक येलो के साथ ब्लैक और व्हाइट के साथ रेड में उपलब्ध है।
Ultraviolette की Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आउटपुट 14 hp की पावर का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। पिछले वर्ष कंपनी ने F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक को पेश किया था। Mac 2 को F77 के अपग्रेड के रूप में लाया गया था। इसमें ज्यादा पावर और बेहतर रेंज मिलती है। इसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। Ultraviolette F77 Mach 2 को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया था। F77 Mach को लाइटिंग ब्लू, एस्टेरॉयड ग्रे, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, सुपरसॉनिक सिल्वर और स्टेलर व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया था।
इस सेगमेंट में Ultraviolette को हाल ही में लॉन्च की गई Ola Electric की Roadster X और Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स से टक्कर मिल सकती है। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसमें ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
TagsUltraviolette लॉन्चShockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलप्राइसUltraviolette launchedShockwave electric motorcyclepriceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





