भारत
युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, तस्करी विवाद में हत्या का शक
jantaserishta.com
5 March 2025 4:35 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
बारासात: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना स्वरूपनगर प्रखंड के दत्तापारा बारापोल इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाश आए और एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया और वहीं बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे सारापुर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बदमाशों ने गोली मारने के बाद युवक की जैकेट उतार ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की जैकेट की जेब में कुछ चीजें थीं, जिन्हें लेकर बदमाश भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इसारुल गाजी के रूप में हुई है और तस्करी से जुड़े एक विवाद के कारण उसकी हत्या की गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसारुल गाजी और हमलावरों के बीच तस्करी के मुद्दे पर विवाद हुआ था, जिसके चलते यह घटना घटी।
पुलिस को मृतक इसारुल गाजी के भी तस्करी की गतिविधियों में शामिल होने का शक है और उसकी हत्या तस्करों के एक अन्य गैंग द्वारा की गई लगती है। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। हालांकि, अभी तक हत्या की पूरी वजह और अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में कोई अन्य जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस जल्दी से जल्दी आरोपियों को पकड़ेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





