- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- TVS Motor की EV सेल्स...
प्रौद्योगिकी
TVS Motor की EV सेल्स में धूम, बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, Ola फिसली 7वें नम्बर पर
Tara Tandi
3 March 2026 7:49 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: TVS Motor का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में दबदबा बरकरार है। कंपनी ने फरवरी 2026 में मार्केट में फिर से धूम मचाई और सबसे ज्यादा बिजली से चलने वाले टू-व्हीलर सेल किए। कंपनी ने कई नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों को पीछे छोड़ा है। लिस्ट में Ola का भी नाम है जिसके शेयर गिरे हैं और कंपनी सूचि में 7वें स्थान तक फिसल गई है। वहीं, Bajaj Auto का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। आइए जानते हैं फरवरी 2026 में टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में।
TVS Motor ने बीते महीने यानी फरवरी 2026 में टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। सरकार के Vahan पोर्टल के रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चलता है कि फरवरी में कुल 101,059 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हुए। इनमें से TVS Motor के व्हीकल 29,231 थे जो कि मार्केट शेयर का 28.9 यानी 29 प्रतिशत के लगभग है। इनमें भी कंपनी का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा डिमांड में रहा।
Bajaj Auto ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी ने 22,942 यूनिट्स बेचे जो कि मार्केट का 22.7 प्रतिशत है। इसमें कंपनी का Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा। लिस्ट में तीसरा नम्बर Ather का आया है जिसके 18,726 यूनिट्स बिके और मार्केट शेयर 18.5% रहा। कंपनी के Ather 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक टूव्हीलर इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदार रहे।
Hero MotoCorp की Vida यहां चौथे नम्बर पर रही जिसके 11,356 रजिस्ट्रेशन हुए। कंपनी ने 11.2 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया। Ampere ने 4,203 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हासिल किया। जबकि Ola Electric की मात्र 3,783 यूनिट्स बिकीं और कंपनी केवल 3.7 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल कर सकी। River 2,018 यूनिट्स बेच सकी जबकि BGauss 1,849 यूनिट्स की सेल कर सकी। E-Sprinto और Simple Energy इससे भी कम यूनिट्स बेचने में कामयाब हो पाईं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





