- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Tri Series: फाइनल में...
प्रौद्योगिकी
Tri Series: फाइनल में पाकिस्तान के सामने अफगानिस्तान, इस दिन होगा मुकाबला
Sarita
6 Sept 2025 9:12 AM IST
Tri Series: 29 अगस्त को शारजाह में शुरू हुई टी20 ट्राई सीरीज़ 2025 अब अपने समापन की ओर है। टूर्नामेंट का फ़ाइनल रविवार, 7 सितंबर को खेला जाएगा। जहाँ पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान आमने-सामने होंगे।
जो भी टीम जीतेगी, वह ट्राई सीरीज़ की ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लेगी। टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हो चुकी है। जहाँ पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है।
ऐसा रहा है पाकिस्तान का सफ़र
ट्राई सीरीज़ में पाकिस्तान का सफ़र शानदार रहा है। पहले मैच में उसने अफ़ग़ानिस्तान को 39 रनों से हराया था। इस जीत के साथ सलमान आगा की टीम ने सीरीज़ की शानदार शुरुआत की। यूएई के खिलाफ अगले मैच में इस टीम ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा।
जहाँ उसने मेज़बान टीम को 31 रनों से हराया। हालाँकि, तीसरे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने उनके विजय अभियान को रोक दिया। अफ़ग़ान टीम ने पाकिस्तान को 18 रनों से हरा दिया। अगले मैच में वापसी करते हुए पाकिस्तान ने यूएई को 31 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम ने चार में से तीन मैच जीते हैं।
ऐसा रहा है अफ़ग़ानिस्तान का सफ़र
अफ़ग़ानिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज़ में हार के साथ शुरुआत की। उसे पाकिस्तान से 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यूएई के खिलाफ अगले मैच में, अफ़ग़ान टीम ने वापसी की और 38 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उनका अगला मैच एक बार फिर पाकिस्तान से था।
जहाँ राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 18 रनों से रौंद दिया। 5 सितंबर को उनकी भिड़ंत यूएई से हुई। अफ़ग़ानिस्तान ने यह मैच चार रनों से जीत लिया। पहला मैच हारने के बाद, यह टीम पिछले तीन मैचों में विजयी रही।
दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला
शारजाह का मैदान 7 सितंबर को त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 के फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। जहाँ पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। सीरीज़ में अब तक दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को एक-एक बार हराया है। फाइनल जीतने वाली टीम का मनोबल एशिया कप में ऊँचा होगा।
Next Story





