प्रौद्योगिकी

ये है ADAS फंक्शन की भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती कार

Apurva Srivastav
27 March 2023 6:50 PM GMT
ये है ADAS फंक्शन की भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती कार
x
जापानी कार निर्माता कंपनी Honda अपनी इस कार को ADAS फंक्शन के साथ पेश करती है
लगातार हो रहे टेक्नॉलॉजी के विकास के साथ गाड़ियां भी हाईटेक होती जा रही हैं। मौजूदा समय में वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कार में एडवांस फीचर्स के साथ कई महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स भी ऑफर करती हैं। नई गाड़ियों में आने वाला ADAS फंक्शन इसका जीती-जागता उदाहरण है। आज के इस लेख में हम आपको उन 5 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय कार बाजार में ADAS फंक्शन के साथ उपलब्ध हैं।
MG Astor
ये देश की सबसे सस्ती ADAS फंक्शन के साथ आने वाली एसयूवी कार है। MG Astor के टॉप-स्पेक सैवी वेरिएंट में ADAS लेवल-2 फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी MG Astor में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स ऑफर करती है। आप इसके ADAS वाले वेरियंट को 14.66 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Hyundai Verna
हाल ही में Hyundai ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने सेडान कार Hyundai Verna को ADAS सहित कई अन्य एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। 2023 Hyundai Verna को कंपनी ने RDE-compilant इंजन विकल्पों और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया है। आपको इसमें ADAS लेवल-2 फीचर्स मिल जाएंगे। आप इसके ADAS वाले वेरियंट को 14.66 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Honda City Facelift
जापानी कार निर्माता कंपनी Honda अपनी इस कार को ADAS फंक्शन के साथ पेश करती है। नई Honda City के हाइब्रिड वेरिएंट में कंपनी ने ADAS ऑफर किया है। कंपनी इस टेक्नॉलॉजी को 'Honda Sensing' बोलती है। इसमें मिलने वाला इंजन RDE-compilant के साथ आता है। आप इसके ADAS वाले वेरियंट को 12.37 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Mahindra XUV700
Mahindra की इस एसयूवी कार ने लॉन्च होते ही धूम मचा दी थी। Mahindra XUV700 पहली Made in India कार है जिसे ADAS के साथ पेश किया गया। कंपनी इसके AX7 वेरिएंट से ADAS फंक्शन देना शुरु कर देती है। आप इसके ADAS वाले वेरियंट को 22.32 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
2023 Tata Harrier और Safari
TATA ने अपनी 2023 सफारी और 2023 हैरियर को ADAS सुविधाओं और BS6 फेज 2 कंप्लायंट डीजल इंजन के साथ पेश किया है। इसके अलावा इनमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कॉलिजन कंट्रोल वार्निंग, हाई बीम एसिस्ट, ट्रैफिक शाइन रिकॉग्निशन, रियर क्रॉस एलर्ट, लेन डिपार्चर और चेंज वार्निंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। आप इसके ADAS वाले वेरियंट को 15 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Next Story