- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- बड़े कमाल का है यह एआई...
बड़े कमाल का है यह एआई एप, चुटकियों में बता देगा सामान असली है या नकली

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | असली और नकली प्रोडक्ट की पहचान करना एक कठिन काम है। और इसके लिए ओरिजिनल प्रोडक्ट की विशेषताओं और डिजाइन के पर्याप्त ज्ञान की आवश्यकता होती है। लेकिन अब यह काम आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित एप की मदद से चुटकियों में कर सकते हैं। जी हां! AI App की मदद से प्रोडक्ट असली है या नकली, पहचाना अब काफी आसान हो गया है। इसके लिए आपको बस प्रोडक्ट की फोटो क्लिक करनी है और आपको प्रोडक्ट की सभी जानकारी मिल जाएगी।
इस एप का नाम फीचरप्रिंट (FeaturePrint app) है और इसे वाशिंगटन स्थित अलीथियॉन द्वारा विकसित किया गया है। एप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के बाद प्रोडक्ट की पहचान की जा सकती है। दावा है कि किसी प्रोडक्ट की आइडेंटिफिकेशन, ऑथेंटिकेशन और ट्रेसेब्लिटी का पता लगाया जा सकता है। एप केवल आपके फोन कैमरा की मदद से प्रोडक्ट की पहचान करता है। कंपनी का दावा है कि इस एप की मदद से स्मार्टफोन के जरिए अधिक कीमत वाली वस्तुओं जैसे सोने की छड़ें और लक्जरी वस्तुओं की भी पहचान की जा सकती है।
एलिथियॉन की वेबसाइट के अनुसार, फीचर प्रिंट ऑप्टिकल एआई टेक्नोलॉजी किसी भी फिजिकल आइटम के छोटे सतही डिटेल को पहचान सकती है और फिर उन्हें संख्याओं के गणितीय सेट में बदल सकती है। अन्य सर्विस जैसे प्रोडक्ट की एक क्लास की पहचान करने के बजाय, यह मैथड यूजर्स को एक विशिष्ट वस्तु की पहचान करने की अनुमति देता है जो पहले से फीचर प्रिंट सिस्टम के साथ रजिस्टर्ड हो चुकी है।"प्रॉक्सी" ऑथेंटिकेशन जैसे बारकोड लेबल, सील या उत्कीर्ण मार्किंग को नियमित रूप से प्रोडक्ट को वास्तविक के रूप में मार्क करने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन अलीथियॉन का कहना है कि ये मार्किंग समय के साथ खराब हो सकते हैं या खो सकते हैं। धोखाधड़ी करने के लिए उनमें हेरफेर और नकल भी की जा सकती है। इसके विपरीत, कंपनी का दावा है कि इसकी फीचर प्रिंट सर्विस क्षतिग्रस्त या टूटे हुए प्रोडक्ट की भी पहचान कर सकती है। और यह सर्विस तब भी काम करती है जब प्रोडक्ट को एक अलग दिशा में रोटेट किया जाता है और यह अलग-अलग प्रोडक्ट के ऑडिट हिस्ट्री के लिए वर्जनिंग का सपोर्ट करता है।
कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल?
फिलहाल यह एप आम लोगों के लिए Google Play स्टोर या एपल एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। फिलहाल कॉर्पोरेट ग्राहक सर्विस तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी जल्द एप को आम यूजर्स के लिए पेश कर सकती है।





