प्रौद्योगिकी

Xiaomi के इन फोन में मिलेगा HyperOS अपडेट, चेक करें लिस्ट

Khushboo Dhruw
7 April 2024 3:07 AM GMT
Xiaomi के इन फोन में मिलेगा HyperOS अपडेट, चेक करें लिस्ट
x
नई दिल्ली। शाओमी के नए HyperOS को धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। शाओमी यूजर्स के लिए यह अपडेट सिक्योरिटी के लिहाज से भी कई माइंड ब्लॉइंग सुविधाओं के साथ आता है। अब ऐसे डिवाइस की लिस्ट जारी हुई है जिनमें अपडेट रोलआउट किया गया है। Xiaomi, Redmi और Poco के इन डिवाइस में ये अपडेट मिला है।
इन डिवाइस को मिला लेटेस्ट HyperOS
शाओमी
Xiaomi 13 Pro
Xiaomi 12 Pro
Xiaomi Pad 6
रेडमी
Redmi 12 5G
Redmi 12C
Redmi Pad
Redmi 11 Prime
Redmi Note 12 5G
Redmi Note 12 Pro 5G
Redmi Note 12 Pro+ 5G
Redmi Note 13 5G
Redmi Note 13 Pro 5G
Redmi Note 13 Pro+ 5G
पोको
Poco M6 Pro
Poco X6
Poco C55
Poco X5
Poco X5 Pro
Poco M5
Poco M4 5G
Poco F5
HyperOS के फीचर्स
लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन: MIUI पर लॉक स्क्रीन इतना अच्छा नहीं था। लेकिन हाइपरओएस में यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल गया है। नया OS लॉक स्क्रीन को परफेक्ट लुक देने के लिए कई खास फीचर्स ऑफर करता है। लॉक स्क्रीन में स्टायल, फॉन्ट और रंग विकल्प चुनने का ऑप्शन मिलता है।
कंट्रोल सेंटर इंप्रूव्ड: हाइपरओएस में नया कंट्रोल सेंटर मिलता है, जो MIUI की तुलना में काफी बेहतर है। यह सभी आइकन लेबल हटा देता है, इसे सेटिंग्स ऐप के माध्यम से वापस लाया जा सकता है।
डायनामिक नॉच: शाओमी ने नए अपडेट में डायनामिक आइलैंड देने का पूरा प्रयास किया है। लेकिन फिलहाल ये पूरी तरह से फंक्शनल नहीं है। यह चार्जर से कनेक्ट करने, बैटरी सेवर ऑन करने, DND और साइलेंड मोड पर स्विच करने पर काम करता है।
गैलरी ऐप: HyperOS में डिफॉल्ट गैलरी ऐप में एक स्मार्ट कटआउट सुविधा मिलती है। इसका इस्तेमाल किसी इमेज से ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के लिए किया जा सकता है। ID कटआउट और फोटो बनाने में आपकी सहायता के लिए गैलरी ऐप को एक आईडी सुविधा भी मिलती है।
Next Story