प्रौद्योगिकी

OnePlus के इन डिवाइस को मिलेगा OxygenOS 15 अपडेट, फोन चलाने का मजा होगा दोगुना

Apurva Srivastav
5 May 2024 6:54 AM GMT
OnePlus के इन डिवाइस को मिलेगा OxygenOS 15 अपडेट, फोन चलाने का मजा होगा दोगुना
x
नई दिल्ली। Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 अपडेट में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर जोड़ा गया है। एंड्रॉइड 15 का बीटा वर्जन पहले ही आ चुका है, जिससे कई तरह की जानकारी मिलती है।
अपडेट अभी भी बीटा टेस्टिंग में ही है। इस खबर में वनप्लस के उन फोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें ये नया अपडेट मिल सकता है या वह इस अपडेट के लिए एलिजिबल हैं।
OnePlus के इन डिवाइस को मिलेगा नया अपडेट
एंड्रॉइड 15 बेस्ड वनप्लस का OxygenOS 15 अपडेट कंपनी के कई स्मार्टफोन्स में रोलआउट किया जाएगा। जिनकी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
OnePlus 12
OnePlus 12R
OnePlus 11
OnePlus 11R
OnePlus 10 Pro
OnePlus 10T
OnePlus 10R
OnePlus Nord 3
OnePlus Nord CE 3
OnePlus Nord CE 3 Lite
OnePlus Open
OnePlus Pad
इसके बारे में भले ही कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। लेकिन, पिछले अपडेट्स के आधार पर उम्मीद है कि इसे इन डिवाइस के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
OnePlus OxygenOS 15 रिलीज डेट
Android 15 के दो डेवलपर प्रीव्यू पहले ही सामने आ चुके हैं। यह अपडेट बीटा टेस्टिंग फेज में है और जून के लास्ट तक अपडेट मिलना बंद हो गया जाएगा। अपडेट के स्टेबल वर्जन की बात करें तो इसे अक्टूबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यहां वनप्लस के उन डिवाइस की लिस्ट बताने वाले हैं, जिनके लिए नया अपडेट रोलआउट किया जाएगा।
इसकी ऑफिशियल डेट नहीं आई है। हालांकि उम्मीद है कि पिक्सल 9 सीरीज के वक्त ही पेश कर दिया जाएगा। सीरीज के फ्लैगशिप सेगमेंट में अक्टूबर में आने की उम्मीद है। इसके अलावा, 14 मई को होने वाले Google I/O इवेंट में भी कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
OnePlus OxygenOS 15 के फीचर्स
सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट: डेवलपर प्रीव्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि एंड्रॉइड 15 अपडेट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया जाएगा। इस फीचर के मिलने के बाद यूजर्स बिना नेटवर्क ही कॉल और मैसेज कर पाएंगे। ध्यान रहे कंपनी ने इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
पार्शियल स्क्रीन शेयरिंग: गूगल एंड्रॉइड 15 में प्राइवेसी को बेहतर करने के मकसद से पार्शियल स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा पेश कर सकता है। इसमें यूजर्स पूरी स्क्रीन शेयर करने की बजाय एक पार्टिकूलर ऐप की स्क्रीन शेयर कर पाएंगे।
नोटिफिकेशन कूलडाउन: एंड्रॉइड 15 अपडेट में नोटिफिकेशन कूलडाउन की पेशकश की जा सकती है। इससे बहुत से नोटिफिकेशन एक साथ आने पर उनकी वॉल्यूम ऑटोमैटिक ही कम या ज्यादा हो जाएगी।
यूनिवर्सल कीबोर्ड वाइब्रेशन कंट्रोल: नए अपडेट में यूनिवर्सल कीबोर्ड वाइब्रेशन कंट्रोल की सुविधा भी मिलने की उम्मीद की जा रही है।
सेंसिटिव नोटिफिकेशन: एक ऐसा फीचर है जिससे कोई भी थर्ड पार्टी ऐप ओटीपी वगैरह को रीड नहीं कर पाएगा। आसान भाषा में जब हमारे ओटीपी आता है तो उसे कोई भी पढ़ लेता है। लेकिन इसके मिलने के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा, जो सीधे तौर पर सिक्योरिटी को टाइट कर देगा।
हाई-क्वालिटी वेबकैम: यूं तो गूगल पिक्सल फोन्स में ये सुविधा दी जाती है, लेकिन क्वालिटी बहुत बेसिक सी है। उम्मीद है कि अगले अपडेट में इसे और भी बेहतर कर दिया जाएगा। इस डेवलपर प्रीव्यू 2 में देखा गया था।
एज-टू- एज ऐप्स: यह फीचर iPhones में दिया जाता है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। लेकिन अब इस मामले में एंड्रॉइड भी पीछे नहीं रहने वाला है। इसे अगले अपडेट में शामिल किया जा सकता है।
Next Story