प्रौद्योगिकी

जल्द लॉन्च होंगे ये 5 फोन

Apurva Srivastav
15 Sep 2023 3:29 PM GMT
जल्द लॉन्च होंगे ये 5 फोन
x
स्मार्टफोन : इस महीने यानी सितंबर में iPhone 15 सीरीज सुर्खियों में है। अगर आप सोच रहे हैं कि अब कोई लॉन्च इवेंट नहीं है तो आप गलत हैं। आने वाले हफ्ते में 5 ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनके लिए आपको इंतजार करना होगा। आने वाले हफ्ते में Honor, Motorola, Redmi, Vivo और Tecno स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से दो फोल्डेबल फोन हैं। दो फोन चीन में लॉन्च होंगे, एक सिंगापुर में और बाकी दो भारत में। ऑनर पर्स वी
Honor Purse V को IFA 2023 में एक कॉन्सेप्ट फोन के रूप में पेश किया गया था। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह फोन 19 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिजाइन काफी खूबसूरत है और वॉलेट जैसा दिखता है। लड़कियों को यह फोन बेहद पसंद आने वाला है।
Motorola Edge 40 Neo भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। यह फोन यूरोप में पहले ही लॉन्च हो चुका है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो मीडियाटेक डाइमेंशन 7030 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
Redmi Note 13 सीरीज (रेडमी नोट 13 सीरीज) चीन में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह इसे 21 सितंबर को लॉन्च करेगी। सीरीज़ में तीन मॉडल (Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+) होंगे।
यह फोन भारत में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र और लीक के मुताबिक, फोन iQOO Z7 Pro का रीब्रांडेड फोन है। फोन 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 66W चार्जिंग सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ आएगा।
Tecno Phantom V Flip 22 सितंबर को सिंगापुर में लॉन्च होने जा रहा है। इसका डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है. फोन 6.75 इंच डिस्प्ले, 64MP मुख्य कैमरा और 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
Next Story