- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Flipkart सेल में गिरी...
प्रौद्योगिकी
Flipkart सेल में गिरी इन 5 प्रीमियम फोन्स की कीमत, सबसे बेस्ट डील्स
Tara Tandi
4 Feb 2025 3:28 PM IST

x
Flipkart sale मोबाइल न्यूज़: क्या आप भी काफी समय से नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Flipkart आपके लिए एक और मौका लेकर आया है। जी हां, एक बार फिर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। दरअसल, Flipkart पर अभी Big Bachat Days सेल चल रही है, जिसमें ये 5 फोन काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। हमने आपके लिए सेल की 5 बेस्ट स्मार्टफोन डील्स को शॉर्टलिस्ट किया है। आइए इन पर एक नजर डालते हैं...
realme 13 Pro+ 5G
लिस्ट में सबसे पहला डिवाइस realme 13 Pro+ 5G है, जो फिलहाल सेल में डिस्काउंट के साथ काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 36,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी यह फोन सिर्फ 26,999 रुपये में मिल रहा है। सभी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ फोन पर 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Infinix Note 40 Pro+ 5G
Infinix का यह फोन भी अभी काफी सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने 32,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अब आप इसे सिर्फ 21,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। फोन पर कोई बैंक ऑफर नहीं है लेकिन एक्सचेंज ऑफर के साथ आप बड़ी छूट पा सकते हैं।
Google Pixel 8
Google का यह फोन भी इस सेल में बेहद कम कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस डिवाइस को 75,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अब आप इसे सिर्फ 49,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ डिवाइस पर 3 हजार की छूट दी जा रही है।
REDMI Note 13 Pro 5G
Redmi का डिवाइस भी इस सेल में सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन को कंपनी ने 28,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन आप इसे बिना किसी ऑफर के सिर्फ 19,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस फोन पर भी कोई खास बैंक ऑफर नहीं है लेकिन एक्सचेंज ऑफर के साथ आप छूट पा सकते हैं।
POCO X6 Neo 5G
इस लिस्ट में आखिरी फोन POCO X6 Neo 5G है जिसे 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब आप इसे सिर्फ 11,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। सभी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर फोन पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
TagsFlipkart सेल5 प्रीमियम फोन्स कीमत गिरीबेस्ट डील्सFlipkart sale5 premium phones price reducedbest dealsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





