छत्तीसगढ़

कटघरे में कांग्रेस : बीजेपी

Nilmani Pal
4 Feb 2025 3:22 PM IST
कटघरे में कांग्रेस : बीजेपी
x

रायगढ़। रायगढ़ में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में पूर्व शहर सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। 22 बिंदुओ पर आरोप पत्र जारी करते हुए कांग्रेस की पूर्व महापौर के कार्यकाल में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया है।

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आरोप पत्र जारी किया। इस दौरान नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान मौजूद थे। आरोप पत्र में शहर में विकास नहीं होने के साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही खींचतान को लेकर भी कई आरोप लगाए गए हैं।

भाजपा के आरोप पत्र में कहा गया है कि रायगढ़ नगर निगम में पिछले 5 सालों में कांग्रेस की गुटबाजी का अड्डा बना रहा। एक ओर विधायक और महापौर के बीच खींचतान चलती रही। दूसरी ओर महापौर और सभापति के बीच झगड़ा जारी रहा। इस अराजक स्थिति के कारण रायगढ़ नगर का विकास पूरी तरह ठप हो गया।

Next Story