प्रौद्योगिकी

Tecno Spark Go 5G: 6000mAh बैटरी वाला ये सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, फीचर्स हैं जबरदस्त

Sarita
15 Aug 2025 6:49 AM IST
Tecno Spark Go 5G: 6000mAh बैटरी वाला ये सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, फीचर्स हैं जबरदस्त
x
Tecno Spark Go 5G: ग्राहकों के लिए ecno Spark Go 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुए इस किफायती 5G मोबाइल में सर्किल टू सर्च, AI राइटिंग असिस्टेंट और नो नेटवर्क कम्युनिकेशन जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। 6000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह फोन 'हल्का और पतला' है, आइए जानते हैं इस बजट फोन में और क्या-क्या खूबियां दी गई हैं और यह फोन आपको किस कीमत में मिलेगा?
Tecno Spark Go 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस बजट 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
चिपसेट: इस बजट फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
रैम: फोन में 4GB रैम के साथ 4GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: टेक्नो कंपनी का यह लेटेस्ट फ़ोन Android 15 पर आधारित HiOS 15 पर काम करता है।
कैमरा: इस फ़ोन में पीछे की तरफ़ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और आगे की तरफ़ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
बैटरी: यह फ़ोन 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
सिक्योरिटी फ़ीचर: सुरक्षा के लिए, इस टेक्नो फ़ोन के पावर बटन में फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Tecno Spark Go 5G की भारत में कीमत
इस लेटेस्ट टेक्नो स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 9999 रुपये खर्च करने होंगे। उपलब्धता की बात करें तो इस फ़ोन की बिक्री 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और यह फ़ोन रिटेल स्टोर्स के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
मुकाबले की बात करें तो 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इस रेंज में टेक्नो कंपनी का यह फोन Vivo T4 Lite 5G (कीमत 9999 रुपये, फ्लिपकार्ट), Poco M6 Plus 5G (फ्लिपकार्ट, कीमत 9999 रुपये) और Motorola G35 5G (9999 रुपये, फ्लिपकार्ट) को कड़ी टक्कर देगा।
Next Story