- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Tecno Camon 50 Ultra...
प्रौद्योगिकी
Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
Tara Tandi
3 March 2026 7:57 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Tecno Camon 50 Ultra 5G को पेश किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate दिया जाएगा। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Tecno Camon 50 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Tecno Camon 50 Pro को लॉन्च किया गया है।
हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। Tecno ने कहा है कि Tecno Camon 50 Ultra 5G को जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।
Tecno Camon 50 Ultra 5G में 4 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Mali-G615 MC2 GPU है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 12 GB तक का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में पिल शेप वाले कैमरा आइलैंड में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 3x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसकी रियर कैमरा यूनिट 30 fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Tecno Camon 50 Ultra 5G की 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्पीकर यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Tecno की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





