प्रौद्योगिकी

Tata सिएरा EV लॉन्च से पहले चर्चा में, जानिए क्या होगा खास

Ratna Netam
29 Jun 2026 4:31 PM IST
Tata सिएरा EV लॉन्च से पहले चर्चा में, जानिए क्या होगा खास
x
आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

technological प्रौद्योगिकीय : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर इतिहास दोहराया जा रहा है। देश की आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा अब अपने नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी कर रही है। लंबे समय से इस गाड़ी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है कि Tata Sierra EV को कल यानी 30 जून 2026 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।टाटा मोटर्स ने इस बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV के कई टीजर पहले ही जारी कर दिए हैं, जिससे बाजार में इसके प्रति उत्साह और बढ़ गया है। कंपनी लगातार इस मॉडल को लेकर हाइप बना रही है और अब लॉन्च से ठीक पहले इस कार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

जानकारी के अनुसार, Tata Sierra EV अबू धाबी के प्रसिद्ध ‘तल मोरीब’ रेत के टीले पर चढ़ने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। यह उपलब्धि न केवल टाटा मोटर्स के लिए बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए भी एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है। इस रिकॉर्ड ने लॉन्च से पहले ही कार को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।डिजाइन की बात करें तो Tata Sierra EV को मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है, जिसमें पुरानी सिएरा की झलक को भी बरकरार रखा गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में प्रीमियमफिनिशिंग के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV में कई आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और बेहतर सेफ्टी फीचर्स शामिल हो सकते हैं। कंपनी इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।सेफ्टी के मामले में भी Tata Sierra EV को मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे इसे ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुरूप बनाया जा सके। साथ ही, इसकी बैटरी और रेंज को लेकर भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक रेंज का खुलासा नहीं किया है।

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि Tata Sierra EV भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नया सेगमेंट तैयार कर सकती है। इसकी ब्रांड वैल्यू, डिजाइन और टाटा मोटर्स की विश्वसनीयता इसे एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाती है।लॉन्च से पहले ही रिकॉर्ड बनाकर इस SUV ने मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ का संकेत दे दिया है। अब सभी की नजर 30 जून के लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई है, जहां इसकी कीमत, रेंज और सभी फीचर्स से पर्दा उठेगा।

Next Story