- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi के नए फोल्डेबल...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi के नए फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होगा खास
Tara Tandi
23 Aug 2026 7:47 PM IST

x
नई दिल्ली: Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। कंपनी का फोन रेड कलर में एक ऑनलाइन फोटो में सामने आया है। कथित तौर पर यह सीईओ ली-जून के हाथों में दिखाई दे रहा है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया जा रहा है। एक जाने माने टिप्स्टर ने इसकी इमेज भी शेयर की है जिसमें बरगंडी कलर का एक फोन दिख रहा है। साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं फोन के डिटेल्स।
Xiaomi 18 Fold Leaked
Xiaomi 18 Fold कथित तौर पर लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @ZionsAnvin ने इसकी एक रियल लाइफ इमेज को पोस्ट किया है। एक हाथ में यह फोन दिख रहा है। टिप्स्टर की मानें तो यह फोन Xiaomi CEO ली जून के हाथ में है। फोन में बरगंडी कलर में दिख रहा है। इमेज देखने से ही पता चल रहा है कि यह एक फोल्डेबल फोन है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया गया है।
Xiaomi 18 Fold कथित रूप से एक वाइड फोल्डेबल फोन है। जैसा कि हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold8 लॉन्च हुआ है। टिप्स्टर ने इसके स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट किए हैं जो कि संभावित स्पेसिफिकेशंस कहे जा रहे हैं। फोन में 7.5 इंच से लेकर 7.6 इंच तक साइज वाला फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। शाओमी फोल्डेबल फोन में Xring O3 का इस्तेमाल कर सकती है जो कि इसकी इन-हाउस चिप होने वाली है।
Xiaomi 18 Fold में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आ सकता है जिस पर HyperOS 4 की स्किन देखने को मिल सकती है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। हालांकि ये सभी स्पेसिफिकेशंस अभी टिप्स्टर ने लीक किए हैं। कंपनी की ओर से ऐसी कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन इमेज बताती है कि कंपनी जल्द ही नए फोल्डेबल को मार्केट में ला सकती है।
Next Story





