- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Sony ने भारत में लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज, जानें फीचर्स
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:28 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony ने भारत में Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज को लॉन्च किया है। ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है।
Sony Bravia 8 II QD-OLED TV का प्राइस, उपलब्धता
इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है। इसे देश में Sony के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Sony Centre, ई-कॉमर्स साइट्स, ShopatSC वेबसाइट और चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्ट TV सीरीज में 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज के विकल्प हैं। ये 2,160 x 3,840 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हैं। इनमें इमर्सिव साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है और ये Dolby Atmos, DTS:X, DTS Digital Surround और Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करते हैं। इसमें AI फीचर्स के साथ Sony XR प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर पिक्चर के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए डेटा की पहचान और उसे एनालाइज कर सकता है। इन स्मार्ट टेलीविजंस में XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर, XR क्लीयर इमेज और XR Triluminos Max टेक्नोलॉजी मिलती है। ये टेलीविजंस Google TV इंटरफेस आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं।
जापान की Sony की इस टेलीविजन सीरीज के साथ Sony Pictures Core मिलता है, जो मूवीज की एक लाइब्रेरी का एक्सेस देता है। इन्हें खरीदने वाले कस्टमर्स को 4K ब्लू-रे क्वालिटी में चुनिंदा फिल्मों की स्ट्रीमिंग के लिए 24 महीनों में 10 फ्री क्रेडिट मिलेंगे। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, चार HDMI पोर्ट, बिल्ट-इन Chromecast, एक ऑडियो जैक और दो USB पोर्ट के विकल्प हैं। Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज एक स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इन TVs को PlayStation 5 के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। ये 120 fps पर 4K गेम्स को प्ले कर सकते हैं। इनमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और Auto Low Latency Mode जैसे फीचर्स हैं।
TagsSony भारत लॉन्चBravia 8 II QD-OLED TV सीरीजफीचर्सSony India launchBravia 8 II QD-OLED TV seriesfeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





