प्रौद्योगिकी

Smartwatches, लम्बी बैटरी लाइफ कीमत है 2 हजार से भी कम

Tara Tandi
12 July 2024 2:30 PM GMT
Smartwatches, लम्बी बैटरी लाइफ कीमत है 2 हजार से भी कम
x
Smartwatches टेक न्यूज़ Amazon India पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम की भरमार है। इनमें स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, ब्लूटूथ स्पीकर आदि शामिल हैं। इनमें अलग-अलग रेंज में आने वाली स्मार्टवॉच भी शामिल हैं। इस शॉपिंग आर्टिकल में हम आपको Amazon पर उपलब्ध कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें HD डिस्प्ले, GPS और पावरफुल बैटरी जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इनकी कीमत 2000 रुपये से भी कम है। आइए नीचे इन वॉच पर एक
नजर डालते हैं...
CrossBeats Hustl में 2.01 इंच का बड़ा UHD डिस्प्ले है। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस और 125 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैक की सुविधा है। इसके अलावा स्मार्टवॉच कॉलिंग और SMS अलर्ट को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 15 दिन तक चलती है। इसकी कीमत 1,599 रुपये है। इसे Amazon India से खरीदा जा सकता है।
Fire-Boltt Quest
इस Fire Boltt स्मार्टवॉच को रग्ड लुक दिया गया है। इसमें रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए GPS दिया गया है। बात करने के लिए वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए स्मार्टवॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने की सुविधा है। फुल चार्ज होने पर इस वॉच की बैटरी 10 दिनों तक चलती है। इसे शॉपिंग वेबसाइट Amazon India से 1,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Fastrack Limitless FS1
Fastrack Limitless X2 में 1.95 इंच का अल्ट्रा UV HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन काफी ब्राइट है। इसमें क्राउन बटन दिया गया है, जिससे यूजर्स इस वॉच को कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच में एडवांस चिपसेट दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में नाइट्रो फास्ट चार्जिंग, एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, 100 से ज्यादा वॉच फेस और फुल चार्ज होने पर 5 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यूजर्स इस वॉच के जरिए स्ट्रेस से लेकर हार्ट रेट तक सब पर नजर रख सकते हैं। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखने वाला ट्रैकर भी दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,998 रुपये है।
Next Story