भारत
बाप रे! लड़की के गैंग के सदस्यों ने युवक का न्यूड वीडियो बना डाला, पुलिस भी रह गई दंग
jantaserishta.com
12 July 2024 6:18 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने कार सवारों से मारपीट कर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलौर: एक युवक के साथ लड़की और उसके साथियों ने ऐसा खेल खेला कि पुलिस भी दंग रह गई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने एक लड़की को गर्लफ्रेंड बना दिया। रातभर बस में सफर करने के बाद जब युवक लड़की से मिलने पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
लड़की के दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसके रुपये भी लूट लिए। यही नहीं, लड़के ने आरोप लगाया है कि लड़की के गैंग के सदस्यों ने उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। पीड़ित लड़के की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है।
पुलिस ने कार सवारों से मारपीट कर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वादी समेत अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुछ संदिग्ध फोन नम्बरों को भी खंगाला जा रहा है।
प्रयागराज यूपी निवासी युवक की दोस्ती रुड़की निवासी एक महिला से सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोप है कि 10 जुलाई को वह अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए बस से रुड़की आ रहा था। इस बीच रोस्त में महिला मित्र का फोन आया था। उसने रुड़की मंगलौर बस अड्डे पर उतरकर इंतजार करने के लिए कहा था।
कुछ देर इंतजार के बाद महिला मित्र ने बस अड्डे पर आकर अपने चाचा के पुत्र को फोन किया था। इसके बाद वहां एक कार आकर रुकी। चालक समेत तीनों कार में सवार होकर ऋषिकेश की ओर चल दिए थे। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया था।
इसके बाद दो बदमाश कार में बैठे और बाकि बाइक से पीछा कर साथ चल रहे थे। रास्ते में कुछ दूरी पर बदमाशों ने महिला को कार से उतारकर बाइक पर बैठा लिया था। आरोप है कि कार को सुनसा न जगह रोककर युवक से रुपये मांगे थे। विरोध करने पर धक्का मुक्की की और सब कुछ छीन लिया था।
बदमाशों ने इस बीच युवक को निर्वस्त्रत्त् कर फोन से एक वीडियो भी बनाई थी। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हनी ट्रैप से जुड़ा लग रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद केस को जल्द खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
Tagsमंगलौरमंगलौर न्यूज़मंगलौर पुलिसगर्लफ्रेंडन्यूड वीडियोMangaloreMangalore NewsMangalore PoliceGirlfriendNude Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





