भारत

पुलिस मुठभेड़ में ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
12 July 2024 6:01 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा पुलिस और ठक-ठक गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों ने एनसीआर में आतंक मचा रखा था। इनमें दीपक के खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे एनसीआर में दर्ज हैं और इम्तियाज पर 32 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-39 थाना पुलिस और ठक-ठक गैंग के बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दीपक उर्फ मनीष और इम्तियाज उर्फ अरमान को सेक्टर-41 चौकी के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो ये लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। बाइक को दिल्ली के सफदरजंग थाना क्षेत्र के चुराया गया था।
पुलिस चोरी के तीन लैपटॉप व 8,000 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं। अभियुक्त दीपक के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से भी अधिक मामले तथा अभियुक्त इम्तियाज उर्फ अरमान के विरुद्ध 32 मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में पार्किंग या सुनसान इलाकों में खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे और उनके शीशे तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। बीते कई सालों से दोनों बदमाश एनसीआर में ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story