- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Smartwatch Under 5000:...
प्रौद्योगिकी
Smartwatch Under 5000: 5 हजार से कम में खरीदें कॉलिंग और ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच
Sarita
17 Aug 2025 10:57 AM IST

x
Smartwatch Under 5000: आज के समय में स्मार्टवॉच सिर्फ़ समय देखने का ज़रिया नहीं है, बल्कि स्मार्टवॉच अब एक ऐसा गैजेट बन गया है जो आपकी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखने के साथ-साथ कॉल रिसीव करने, मैसेज पढ़ने और नोटिफिकेशन चेक करने जैसे कामों को भी आसान बना देता है। अगर आप भी अपने लिए नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आज इस खबर के ज़रिए हम आपको 5000 रुपये से कम कीमत में आने वाली स्मार्टवॉच की जानकारी देने जा रहे हैं।
Noise Twist 2 Smartwatch
अगर आप अपने लिए प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स वाली स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी 850 निट्स ब्राइटनेस धूप में भी शानदार विज़िबिलिटी देती है। वहीं, स्टील बैक और मेटल डायल इसे टिकाऊ और स्टाइलिश बनाते हैं। इसमें आप AI वॉयस सर्च और स्मार्ट असिस्टेंट की मदद से आसानी से कमांड दे सकते हैं। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, SpO2, नींद, तनाव और महिला स्वास्थ्य निगरानी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है।
पेबल ग्रेविटी स्मार्टवॉच
पेबल की यह वॉच 1.43 इंच की AMOLED स्क्रीन और 700 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। ब्लूटूथ 5.3 कॉलिंग, क्यूआर पेमेंट सपोर्ट और इन-बिल्ट डिजिटल कंपास इस वॉच को और भी खास बनाते हैं। इसमें मौजूद 300mAh की बैटरी लंबे समय तक सपोर्ट करती है। हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स इसे फिटनेस प्रेमियों के लिए उपयोगी बनाते हैं। इसकी कीमत 3,699 रुपये है।
boAt Enigma Gem Women
यह वॉच खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें आपको लग्जरी और पावरफुल फीचर्स का कॉम्बो मिलता है। इसमें 1.19 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें इमरजेंसी SOS और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ-साथ यह IP67 रेटेड वॉच पानी के छींटों से भी सुरक्षित है। स्वास्थ्य और फ़िटनेस के लिए, इसमें 700 से ज़्यादा एक्टिव मोड, हृदय गति और SpO2 मॉनिटरिंग, मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग और कस्टम वॉच फेस जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।
NoiseFit Halo उन लोगों के लिए एक अच्छी वॉच है जो स्टाइल के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें आपको 1.43 इंच की AMOLED स्क्रीन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट मिलता है। मेटल बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है और विंटेज ब्राउन डिज़ाइन इसे ख़ास बनाता है। इसमें स्मार्ट जेस्चर कंट्रोल, ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसकी बैटरी लगभग 7 दिनों तक चलती है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है।
TagsSmartwatchकॉलिंगट्रैकिंगस्मार्टवॉचSmartwatchCallingTrackingSmartwatch जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





