- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Smartphones: दुनिया...

x
Smartphones: आज के स्मार्टफोन बाजार में कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि चार्जिंग स्पीड भी एक बड़ी प्रतिस्पर्धा बन गई है। कई ब्रांड ऐसे फोन पेश कर रहे हैं जो कुछ ही मिनटों में 100% चार्ज कर सकते हैं, जिससे लंबी चार्जिंग की झंझट खत्म हो जाती है। इसलिए, यह जानना दिलचस्प है कि दुनिया के सबसे तेज़ चार्जिंग वाले स्मार्टफोन कौन से हैं और उनके फीचर्स क्या हैं।
iQOO 13 5G की 6000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 6.82-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 32MP का फ्रंट कैमरा, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज इसे एक हाई-एंड स्मार्टफोन बनाते हैं।
Realme GT Neo 5 भी 240W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 10 मिनट से भी कम समय में 100% चार्ज हो जाता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेनरेशन 1 चिपसेट और 4600mAh की बैटरी है। फोन में 6.74-इंच 144Hz डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।
Realme GT 5 वर्तमान में दुनिया के सबसे तेज़ चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। इसमें 4600mAh की बैटरी है जो 240W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन 10 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर, 6.74-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वैरिएंट बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
Redmi Note 12 Explorer 210W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जिससे इसकी 4300mAh की बैटरी केवल 9 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। इसमें 6.67-इंच OLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 प्रोसेसर और 200MP का मुख्य कैमरा है।
Motorola Edge 50 Pro 125W टर्बोपावर चार्जिंग के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 1.5K pOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। यह फ़ोन कलर एक्यूरेसी के लिए पैनटोन वैलिडेशन के साथ आता है, जो इसे कैमरा और डिज़ाइन प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
TagsSmartphonesसुपरफास्टचार्जिंगस्मार्टफोनSmartphonesSuperfast ChargingSmartphone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





