- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Smartphones :Redmi...
प्रौद्योगिकी
Smartphones :Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे हैं ये 3 नए स्मार्टफोन
Sarita
27 July 2025 9:14 AM IST

x
Smartphones : ग्राहकों के लिए हर हफ्ते नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, अगले हफ्ते तीन नए स्मार्टफोन आप लोगों के लिए भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। Redmi Note 14 SE 5G, Moto G86 5G और Vivo T4R 5G, ये तीनों ही स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होंगे, यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इन तीनों मॉडल्स में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स की पुष्टि हो गई है, आइए जानते हैं कौन सा फोन किस दिन लॉन्च होने वाला है।
Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च की तारीख
यह रेडमी स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए अगले हफ्ते 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस हैंडसेट के खास फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं जैसे कि इस फोन में 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, 50MP सोनी LYT600 सेंसर, मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम (वर्चुअल रैम के साथ) और 5110 एमएएच की बैटरी मिलेगी। लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा।
Moto G86 लॉन्च डेट
मोटोरोला का यह 5G स्मार्टफोन अगले हफ्ते 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट वाला pOLED डिस्प्ले, 50MP Sony LYT 600 सेंसर, 6720mAh बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर, 32MP सेल्फी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, तीन दिन तक की बैटरी लाइफ, 33 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट और मिलिट्री ग्रेड की मजबूत बॉडी मिलेगी।
Vivo T4R 5G लॉन्च डेट
भारत के सबसे पतले क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले वाला यह Vivo फोन अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है, यह फोन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि यह फोन 20 हज़ार रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा सेंसर के साथ आएगा।
TagsSmartphonesRedmi Note 14 SE 5GMoto G86तहलकास्मार्टफोनSmartphonesTehelkaSmartphone जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





