प्रौद्योगिकी

Smart TV Price Drop: 32 से 65 इंच तक, जिसमें सोनी और शाओमी जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं

Sarita
27 Feb 2026 12:08 PM IST
Smart TV Price Drop: 32 से 65 इंच तक, जिसमें सोनी और शाओमी जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं
x
Smart TV Price Drop: अगर सेल न चल रही हो, तो स्मार्ट टीवी जैसे बड़े अप्लायंस खरीदना अक्सर जेब पर भारी लगता है. लेकिन हर बार बड़ी सेल का इंतजार करना भी आसान नहीं होता. कभी जरूरत पहले पड़ जाती है, तो कभी ऑफर देर से आता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आप घर के लिए 32-65 इंच का स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो इस बार आपको किसी सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अभी मार्केट में शानदार ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं. आइए देखते हैं इन मॉडलों को|
Xiaomi Smart TV A 32-inch Google LED TV
इस टीवी में आपको HD-ready डिस्प्ले मिलता है, साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट और स्लिम, बेजल-लाइट डिजाइन भी दिया गया है. यह टीवी Google TV (Android 11) पर चलता है, इसलिए इसमें वॉइस कंट्रोल और सभी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट मिल जाता है. साथ ही A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर रोजमर्रा के इस्तेमाल में ऐप्स को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है|
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज: 32-इंच
रेजोल्यूशन: HD Ready (1366 x 768)
HDR सपोर्ट: HDR10
प्रोसेसर: क्वाड-कोर A55
स्पीकर्स: 2 x 10W (20W RMS) Dolby Audio, DTS-X Virtual:X
ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV
Samsung 43-inch 4K Ultra HD Smart LED TV
Samsung का यह 43-इंच मॉडल मिड-साइज कमरे के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको 4K Ultra HD (3840×2160) रेजोल्यूशन मिलता है. टीवी में PurColor टेक्नोलॉजी के साथ HDR और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है. साउंड की बात करें तो Dolby Digital Plus और Adaptive Sound मिलकर डायलॉग और बैकग्राउंड इफेक्ट्स को ज्यादा क्लियर बना देते हैं.
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज: 43-इंच
रेजोल्यूशन: 4K UHD (3840 × 2160)
रिफ्रेश रेट: 50/60 Hz
प्रोसेसर: क्रिस्टल प्रोसेसर 4K
स्पीकर्स: 2 × 10W (20W RMS)
Next Story