प्रौद्योगिकी

Smart Pants: शर्मसार होने से बचाएगा ये स्मार्ट पेंट

Rounak Dey
30 May 2023 12:28 AM IST
Smart Pants: शर्मसार होने से बचाएगा ये स्मार्ट पेंट
x
चेन खुला रहने पर भेजेगा अलर्ट
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गैजेट्स के साथ अब कपड़े भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। हमने पहले भाप वाले कपड़ों के बारे में तो सूना है। साथ ही हमने NFC से लैस शर्ट, हेल्थ ट्रेकिंग वाले जूते और जैक्वार्ड से लैस जैकेट के बारे में भी सुना है। लेकिन क्या आपने ऐसे पैंट के बारे में सुना है, जो पेंट की चेन खुली होने पर आपको बता दे। जी हां! अब, यह स्मार्ट पैंट का समय है जो आपको शर्मसार होने से बचा सकता है। यह पैंट आपके जिपर के खुले होने पर आपको अलर्ट कर सकता है।Guy Dupont नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक पैंट का वीडियो पोस्ट किया है जो यूजर्स के स्मार्टफोन पर एक निश्चित अंतराल के लिए फ्लाई ओपन होने पर पुश नोटिफिकेशन भेज सकता है। पोस्ट में बताया गया है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके एक दोस्त ने उसे सुझाव दिया था। दोस्त ने उसे ऐसा पैंट बनाने के लिए कहा जो यह पता लगा सके कि पैंट की जिप खुली है कि नहीं। और जिप खुली होने पर अलर्ट भी भेज सके।
डुपोंट द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से पता चलता है कि जैसे ही वह अपनी पैंट खोलता है और सेंसर उसको अलर्ट करता है। इस सर्विस को WiFly नाम दिया गया है। सर्विस के माध्यम से सेंसर, जिप नीचे होने पर तुरंत फोन पर एक अलर्ट भेज देता है, जिससे पता चलता है कि पेंट का जिप खुला है।
एक फॉलो-अप ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया कि पूरा नोटिफिकेशन सिस्टम कैसे काम करता है। ट्वीट के अनुसार, उन्होंने कुछ सेफ्टी पिन को हॉल इफेक्ट सेंसर से चिपकाया और उन्होंने एक पावर मैग्नेट को जिप से चिपका दिया। इस प्रक्रिया में तार शामिल हैं जो जेब में एक ईएसपी-32 से जुड़ते हैं और कुछ सेकंड के लिए हॉल इफेक्ट सेंसर 'ऑन' (ओपन) होने पर नोटिफिकेशन को पुश करने का काम करते हैं। डुपोंट ने इस काम को करने के लिए इस्तेमाल की गई सभी चीजों और डिवाइसों की लिस्ट भी शेयर की है।
इस तरह की स्मार्ट अलर्ट सर्विस के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऐसे पैंट को धोना आसान काम नहीं है। क्योंकि पानी से इसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सेंसर खराब हो सकते हैं। साथ ही, सेंसर और ESP-32 हर समय फोन से कनेक्ट रहते हैं, इसलिए यह फोन की बैटरी लाइफ पर असर डाल सकता है।
Next Story